15 अगस्त अपने साथ देशभक्ति की भावना, तिरंगे की शान और स्कूलों में कई तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लेकर आता है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नज़दीक आता है, भाषण, देशभक्ति के गाने, डांस परफॉर्मेंस और दूसरे कई कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अक्सर छात्र देशभक्ति के गानों पर डांस की प्रैक्टिस करते या शिक्षक उन्हें धैर्यपूर्वक स्टेप्स समझाते हुए दिख जाते हैं। हाल ही में एक शिक्षक का डांस करते हुए शानदार वीडियो जो इसी माहौल की याद दिलाता है एक फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इस वीडियो में शिक्षक 15 अगस्त की तैयारी के लिए छात्रों के साथ लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ पर डांस की रिहर्सल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिक्षकों का उत्साह इतना ज़बरदस्त है कि उनके साथ डांस कर रहे बच्चे भी पूरे जोश के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस उत्साह की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों से खूब तारीफ़ मिल रही है।

शिक्षक की हो रही तारीफ

असल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्कूलों में कई तरह की कार्यक्रम होते हैं, फंक्शन के लिए तैयारी हफ्तों पहले से शुरू हो जाती हैं। इसमें बच्चे रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। बच्चे इतना मनमोहक डांस करते हैं कि देखते ही बनता है। छात्रों के साथ स्कूल के टीचर्स की भी मेहनत छिपी होती हैं। सोशल मीडिया पर पिछले साल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक एक मास्टर साहब छोटी बच्चियों को डांस सिखा रहे हैं। टीचर काफी जोश के साथ बच्चियों को स्टेप सिखा रहे हैं, बच्चियां डांस टीचर को कॉपी कर रही हैं और बेहतरीन डांस कर रही हैं।

मध्य प्रदेश के इन मंदिरों में 15 अगस्त से पहले 11 को ही क्यों मनाया गया Independence Day?

मास्टर साबह ने अपने देसी अंदाज में छात्राओं को आसानी से डांस स्टेप सिखाते हुए देखें जा रहे हैं, जो आसान है मगर बहुत की शानदार हैं। मास्टर साहब जी का छात्राओं के देश रंगीला गाने पर डांस कर रहे हैं, इसका वीडियो अब 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिर से खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, लोगों का कहना है कि इस डांस को देखकर हमें अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई है। यह वीडियो काफी सादगी भरा है, जिसमें एक शिक्षक और छात्रों के बीच स्नेह झलक रहा है। मास्टर साबह का हर डांस स्टेप जोश से भरा हुआ है, वे बच्चियों को सारे स्टेप सिखा रहे हैं। इसमें क्लासिक स्टेप भी शामिल हैं।

डांस इतना परफेक्ट है कि यह कोरियोग्राफर को टक्कर दे सकता है। यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस से पहले का है, मास्टर साबह जी छात्राओं के साथ रिहर्सल कर रहे हैं ताकि उनका डांस एकदम शानदार हों। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर मास्टर साहब जी की तारीफ की है, लोगों का कहना है कि छा गए गुरु जी।

छात्राओं का डांस शानदार है

वीडियो में स्कूल की छात्राओं काफी खुश और एक्साइटेड लग रही हैं, वे खुशी-खुशी एक-दूसरे को मोटिवेट करते हुए पूरे जोश के साथ प्रेक्टिस कर रही हैं। वे एक-दूसरे के साथ स्टेप मैच कर रही हैं औऱ चियर कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा पर @esrilesk नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को चार मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है, वीडियो लोगों का इतनी पसंद आई है कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया है, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।

यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय

Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…