Xiaomi Pad 8 Launched: शाओमी ने भारत में अपना लेटेस्ट ऐंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है। शाओमी पैड 8 में 11 इंच, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 9200mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं। शाओमी के इस टैबलेट में डिस्प्ले Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करती है। Xiaomi Pad 8 को लॉन्च ऑफर्स के साथ 3000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। जानें इस नए शाओमी फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Xiaomi Pad 8 Price in India
शाओमी पैड 8 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 36,999 रुपये जबकि Nano Texture डिस्प्ले वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये है। शाओमी ने Creator’s Edition की कीमत 41,999 रुपये और Nano Texture Creator’s Edition की कीमत 43,999 रुपये रखी है।
टैबलेट को ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में पेश किया गया है। डिवाइस की बिक्री 17 मार्च से दोपहर 12 बजे अमेज़न, शाओमी इंडिया की वेबसाइट, शाओमी रिटेल स्टोर और पार्टनर आउटलेट पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर के तहत SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 3000 रुपये इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। टैब की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये रह जाती है। बैंक ऑफर 31 मार्च, 2026 तक वैलिड है।
Xiaomi Pad 8 Features
शाओमी पैड 8 में 11.2 इंच 3.2K (3,200×2,136 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है जो 345ppi पिक्सल डेनसिटी ऑफर करती है। स्क्रीन 144 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10 सपोर्ट करती है।
Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर CPU है जो 3.2GHz पर चलता है। टैबलेट में Adreno 825 GPU है। शाओमी के इस टैबलेट में 8GB रैम व 12GB रैम के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। डिवाइस Xiaomi HyperOS 3 के साथ आती है और इसमें AI writing assistance, AI creation tools और लाइव एआई ट्रांसलेशन के साथकई एआई फीचर्स मिलते हैं। टैबलेट, वर्कस्टेशन मोड सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी पैड 8 में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है। कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल सेंसर का है जिससे 30fps पर 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।
Xiaomi Pad 8 को पावर देने के लिए 9200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। टैबलेट मल्टीपल चार्जिंग स्टैंडर्ड PD 3.0 और QC 3.0 के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 251.22 x 173.42 x 5.75mm और वज़न 485 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Pad 8 में वाई-फाई 7, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ ऑडियो codecs जैसे यूएसबी टाइप-सी, LDAC और LHDC 5.0 दिए गए हैं। डिवाइस में एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फ्लिकर सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, RGB LED और एम्बियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं। टैबलेट सिक्यॉरिटी के लिए AI-बेस्ड फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।
