Xiaomi 17 Ultra Launched: शाओमी ने बुधवार (11 मार्च 2026) को भारत में अपनी नई Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी। इस सीरीज में कंपनी ने स्टैंडर्ड शाओमी 17 के साथ Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया। नए शाओमी 17 अल्ट्रा में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 200MP Leica ब्रैंडेड रियर कैमरा और 16GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी का दावा है कि Leica के 1-इंच LOFIC सेंसर के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। जानें शाओमी के इस नए हैंडसेट की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी…

Xiaomi 17 Ultra Price

शाओमी 17 अल्ट्रा के 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। फोन को SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 10,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। 13 से 17 मार्च के बीच अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 19,999 रुपये वाली Xiaomi Professional Photography Kit Pro फ्री में पाने का भी मौका है।

नए फ्लैगशिप फोन की बिक्री 18 मार्च से अमेज़न और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। Xiaomi 17 Ultra को ब्लैक और व्हाइट कलर में लिया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra Features

शाओमी 17 अल्ट्रा एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो शाओमी के ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। फोन में 6.9 इंच Xiaomi HyperRGB (1,200×2,608 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR+ कॉन्टेन्ट सपोर्ट, Dolby Vision और Xiaomi Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन ऑफर करती है।

स्क्रीन Wet Touch टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है जिससे यूजर्स उंगलियों में पानी लगे होने पर भी फोन को ऑपरेट कर सकते हैं। Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन में क्वालकॉम 3nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 16GB तक रैम, 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज, Qualcomm AI इंजन है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरे की बात करें तो शाओमी 17 अल्ट्रा में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), अपर्चर एफ/1-इंच Light Fusion 1050L के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। फोन में OIS और 120x डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ 200 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर भी है।

शाओमी के इस फोन को पावर देने के लिए 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Xiaomi 17 Ultra में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। शाओमी के इस फोन में 8K/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर है।

शाओमी के इस प्रीमियम फोन का डाइमेंशन 162.9×77.6×8.29mm और वज़न करीब 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, NFC GPS जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कंपास और IR ब्लास्टर दिए गए हैं।