Xiaomi 17 Launched: शाओमी ने भारत में Xiaomi 17 Ultra के साथ नया Xiaomi 17 हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। स्टैंडर्ड शाओमी 17 मॉडल को 6300mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन को चीन में 7000mAh बैटरी के साथ सितंबर 2025 में लॉन्च किया था। नए शाओमी हैंडसेट में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिलती है। जानें शाओमी 17 की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Xiaomi 17 Price

शाओमी 17 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज मॉडल को 99,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। डिवाइस को 9 महीने के लिए 9,999 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। फोन ब्लैक, आइस ब्लू और वेंचर ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस की बिक्री अमेज़न, शाओमी इंडिया की वेबसाइट और शाओमी के रिटेल स्टोर्स पर 18 मार्च से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 13 से 17 मार्च के बीच अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 512जीबी स्टोरेज मॉडल को 256GB वेरियंट के दाम में ऑफर कर रही है। इसके अलावा ग्राहक चार महीने के लिए Spotify Premium, तीन महीने का Google AI Pro और तीन महीने का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त पा सकते हैं। 31,500 रुपये तक जियो बेनेफिट्स भी हैं।

Xiaomi 17 Features

शाओमी 17 में 6.3 इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दी गई है जो 2,656×1,220 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन का टच पैनल 300 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पैनल HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करता है।

शाओमी के इस फोन में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। हैंडसेट में 16GB तक रैम व 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है। डिवाइस में HyperAI सूट दिया गया है जिससे फोन में AI Writing, ASI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search, AI Dynamic Wallpapers और Google Gemini के साथ Circle to Search फीचर्स मिलते हैं।

कैमरे की बात करें तो Xiaomi 17 में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 17 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। हैंडसेट Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res Audio certification के साथ आता है। Xiaomi 17 में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-पावर्ड फेस अनलॉक फीचर्स हैं।

Xiaomi 17 को पावर देने के लिए 6330mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस HyperCharge टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। डिवाइस का डाइमेंशन 151.1 x 71.8 x 8.06mm और वज़न 191 ग्राम है।