X down india: एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (Twitter) ने गुरुवार (26 मार्च) दोपहर अचानक काम करना बंद कर दिया। भारत में कई यूजर्स के लिए X डाउन हो गया। अरबपति कारोबारी और Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाले X की सेवाएं काम नहीं कर रही हैं और यूजर्स अपनी टाइमलाइन में दिख रहे ट्वीट एक्सेस नहीं कर पा रहे।

वेबसाइट ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, दोपहर 12.39 बजे करीब 22 हजार से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर में खामी की शिकायतें दर्ज कराईं।

देशभर में यूजर्स अपनी फीड को एक्सेस करने, कॉन्टेन्ट पोस्ट करने और प्लेटफॉर्म के मुख्य फीचर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

प्लेटफॉर्म में आई इस खामी से ऐप और वेबसाइट दोनों पर असर पड़ा है। यूज़र्स की रिपोर्ट्स में प्लेटफॉर्म पर कई तरह की दिक्कतें सामने आई हैं। इनमें फीड लोड न होना, लॉगिन में समस्या और पोस्ट (कॉन्टेन्ट) पब्लिश करने में परेशानी शामिल है। Downdetector की कैटेगरी के अनुसार शिकायतें ऐप, फीड/टाइमलाइन, लॉगिन, सर्वर कनेक्शन और वेबसाइट के फंक्शन से जुड़ी हुई हैं।

आधिकारिक बयान नहीं आया

अभी तक X की तरफ से इस रुकावट से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह समस्या कुछ चुनिंदा देशों में हुई है या फिर सभी यूजर्स को इसका सामना करना पड़ा।