आज के समय में लगभग हर काम (चाहे वह पढ़ाई हो, ऑफिस वर्क हो) के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कीबोर्ड शॉर्टकट्स आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आप माउस पर बार-बार क्लिक करने की बजाय अगर सही शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका काम तेज और ज्यादा स्मार्ट तरीके से पूरा होता है। यहां हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाले 7 शॉर्टकट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
कॉपी (Copy)
– Windows: Ctrl + C
– Mac: Command + C
अगर आपको किसी टेक्स्ट, फाइल या फिर इमेज को कॉपी करना चाहते हैं तो फिर इस शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेस्ट (Paste)
– Windows: Ctrl + V
– Mac: Command + V
आप कॉपी किए हुए टेक्स्ट, फाइल या फिर इमेज को कहीं पेस्ट करने के लिए इस शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कट (Cut)
– Windows: Ctrl + X
– Mac: Command + X
अगर आप किसी फाइल या टेक्स्ट को किसी एक जगह से हटाकर दूसरी जगह ले जाने के लिए चाहते हैं तो इस शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अनडू (Undo)
– Windows: Ctrl + Z
– Mac: Command + Z
आपने अगर किसी टैक्स्ट में गलती से कोई बदलाव कर दिया है तो इसकी मदद से उसे जल्दी से ठीक कर सकते हैं।
सेव (Save)
– Windows: Ctrl + S
– Mac: Command + S
मैकबुक या विंडोज में काम करने के दौरान फाइल को सुरक्षित रखने के लिए बार-बार इस्तेमाल इस शॉटकट का इस्तेमाल किया जाता है।
सभी सिलेक्ट (Select All)
– Windows: Ctrl + A
– Mac: Command + A
पूरे डॉक्यूमेंट या फोल्डर के सभी आइटम को एक साथ चुनने के लिए इस शॉटकट का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐप्स के बीच स्विच (Switch Apps)
– Windows: Alt + Tab
– Mac: Command + Tab
ऐप्स के बीच स्विच करने के लिए आप इस शॉटकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tim Cook के बाद Apple की कमान किसके हाथ?
लगभग 15 वर्षों तक दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल का नेतृत्व करने के बाद टिम कुक ने सोमवार को सीईओ पद छोड़ने की घोषणा कर दी। यह बदलाव कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है और इसे ऐप्पल के एक बड़े युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
