लगभग 15 वर्षों तक दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल का नेतृत्व करने के बाद टिम कुक ने सोमवार को सीईओ पद छोड़ने की घोषणा कर दी। यह बदलाव कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है और इसे ऐप्पल के एक बड़े युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
साल 2011 में Steve Jobs के निधन के बाद टिम कुक ने एप्पल की कमान संभाली थी। कुक के नेतृत्व में एप्पल ने न केवल अपनी स्थिति बरकरार रखी बल्कि अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता भी हासिल की। एप्पल ने जॉन टर्नस (John Ternus) को अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है। आइए जानते हैं कि जॉन टर्नस कौन है और टिम कुक की नई भूमिका क्या होने वाली है…
जानें कौन हैं जॉन टर्नस?
एप्पल ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले जॉन टर्नस अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। वे 1 सितंबर, 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
टर्नस मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने स्नातक की हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंजीनियर के रूप में की थी। चार वर्षों तक Virtual Research Systems में काम करने के बाद वे 2001 में ऐप्पल से जुड़े। कंपनी में शुरुआती दिनों में उन्होंने मैक प्रोडक्ट लाइन के डिस्प्ले और हार्डवेयर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इस दौरान उन्होंने ऐप्पल के पूर्व वरिष्ठ इंजीनियर और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष Dan Riccio के साथ भी काम किया।
टर्नस लंबे समय से ऐप्पल के हार्डवेयर डिविजन से जुड़े रहे हैं और कंपनी के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में उनकी भूमिका रही है।
क्या होगी कुक की नई भूमिका
65 वर्षीय कुक इस साल सितंबर में एक नई भूमिका में नजर आएंगे। वह कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) का पद संभालेंगे और इस तरह एप्पल के साथ जुड़े रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज वाला नया स्मार्टफोन
ओप्पो ने मंगलवार (15 अप्रैल 2026) को भारत में अपनी F-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। ओप्पो एफ33 5जी स्मार्टफोन कंपनी के Oppo F31 5G कंपनी का अपग्रेड वेरियंट है जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में 6.57 इंच फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। नए Oppo स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास? जानें दाम व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…
