वॉट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए Username फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपना एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे, जिससे बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरे लोग उनसे जुड़ सकेंगे।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी पसंद का यूजरनेम कोई और न ले जाए, तो इसे जल्द से जल्द रिजर्व कर लेना बेहतर होगा। यहां हम Android और iPhone अपना WhatsApp Username कैसे रिजर्व कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं…
Android यूजर्स ऐसे करें WhatsApp Username रिजर्व
- सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर वॉट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- वॉट्सएप को ओपन करें और ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट पर टैप करें।
- अब सेटिंग पर जाएं और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- अगर आपके अकाउंट पर फीचर उपलब्ध है, तो यहां यूजरनेम का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको यूजरनेम पर टैप करें और अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम दर्ज करें।
- यदि यूजरनेम उपलब्ध होगा तो उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके बाद Save पर टैप करें।
आईफोन यूजर्स ऐसे करें WhatsApp Username रिजर्व
- ऐप स्टोर पर जाकर वॉट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- ऐप को ओपन करें और नीचे दाईं ओर मौजूद सेटिंग पर क्लिक करें।
- अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- अगर आपके अकाउंट में यह फीचर रोलआउट हो चुका है, तो यहां यूजरनेम का विकल्प दिखाई देगा।
- यूजरनेम पर क्लिक करें और अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम दर्ज करें।
- अगर यूजरनेम उपलब्ध होने पर Done पर क्लिक करें।
क्या है नया फीचर?
वॉट्सएप का यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। अब किसी नए व्यक्ति से संपर्क करने के लिए हर बार अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। फ्यूचर में यूजरनेम के जरिए चैट शुरू करना काफी आसान होगा।
यह भी पढ़ें: Apple ने क्यों बढ़ाए मैकबुक और iPad के दाम?
एप्पल ने आखिरकार अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने कई मैकबुक और iPad मॉडल्स को महंगा कर दिया है, जबकि फिलहाल आईफोन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब एक हफ्ते पहले ही कंपनी के CEO टिम कुक ने चेतावनी दी थी कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के कारण प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
