पुराने एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करने वाले व्हाट्सऐप यूज़र्स को ध्यान देने की जरूरत है। 8 सितंबर 2026 के बाद Android 6.0 से नीचे के वर्ज़न पर चलने वाले फोन में Meta का यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काम नहीं करेगा।

मेटा की मैसेजिंग सर्विस न्यूनतम ऑपरेटिग सिस्टम जरूरतों को अपग्रेड कर रही है। अभी ऐंड्रॉयड 5.0 और इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइसेज पर व्हाट्ससऐप काम करता है लेकिन अब जल्द ही यह सुविधा बदलने वाली है। 8 सितंबर से व्हाट्सऐप सिर्फ उन डिवाइसेज पर ही काम करेगा जो Android 6.0 या बाद के वर्जन पर चलते हैं।

कंपनी का यह फैसला व्यावहारिक कारणों पर आधारित है। नए फीचर्स के लिए बेहतर प्रोसेसिंग पावर और एडवांस्ड सिस्टम क्षमताओं की जरूरत होती है जो पुराने फोन में उपलब्ध नहीं हो पाती है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट बनाए रखने से व्हाट्सऐप को नए सुधार और एडवांस्ड फीचर्स जारी करने में लिमिटेशन का सामना करना पड़ता है। ये पुराने प्लेटफॉर्म मॉडर्न फीचर्स को प्रभावी तरीके से संभाल नहीं पाते जिससे ऐप के डिवेलपमेंट में रुकावट आती है।

व्हाट्सऐप बंद करने वाला है सपोर्ट

व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, ”अभी ऐंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप चलाने के लिए Android OS 5.0 या इसके बाद के वर्जन का होना जरूरी है। इसका मतलब है कि ऐप बड़ी संख्या में डिवाइसेज पर जरूरी स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस के साथ चलता है। हालांकि, अब जबकि ऐंड्रॉयड ईकोसिस्टम Android 17 की तरफ बढ़ रहा है तो कुछ यूजर्स अभी भी पुराने डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

व्हाट्सऐप ने उन यूज़र्स को अलर्ट देना शुरू कर दिया है जो इस बदलाव से प्रभावित होंगे। जब ये यूज़र्स ऐप खोलते हैं तो उन्हें एक नोटिफिकेशन दिखाई देता है जिसमें बताया जाता है कि उनका मौजूदा एंड्रॉयड वर्ज़न 8 सितंबर 2026 के बाद व्हाट्सऐप को सपोर्ट नहीं करेगा।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आपका स्मार्टफोन Android 5.0 या 5.1 वर्जन पर चलता है तो आपके पास दो ऑप्शन हैं:

  • -सबसे पहले चेक करें कि आपका फोन Android 6.0 या बाद के वर्ज़न पर अपडेट हो सकता है या नहीं।
  • -नया स्मार्टफोन खरीदें जो कम्पैटिबल ऐंड्रॉयड वर्ज़न को सपोर्ट करें।

डेडलाइन से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी चैट हिस्ट्री और मीडिया फाइल्स सेव हों। बैकअप क्रिएट करने से यह सुनिश्चित होगा कि आप अपनी जरूरी बातचीत और मेमोरी को इस ट्रांजिशन के दौरान खोएं नहीं।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने भारत में एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए यूज़र्स ऐप के भीतर ही प्रीपेड मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स को Paytm या Google Pay जैसे दूसरे पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

यह फीचर PayU द्वारा संचालित है। कंपनी के मुताबिक, इसे Android और iOS पर चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में यह सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आए धांसू फीचर्स! अब खुद लिखेगा रिप्लाई, फोटो एडिट करेगा, स्टोरेज की खपत भी होगी कम

पिछले कुछ महीनों में WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं। Meta के मालिकाना हक वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर सेफ्टी और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई कोशिशे कर रहा है। अब मेटा के इस ऐप ने कुछ नए फंक्शन रोलआउट किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…