Vivo Y51 Pro 5G Launched: वीवो ने भारत में बुधवार (11 मार्च 2026) को अपनी Y-Series का लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए वीवो वाई51 प्रो 5जी हैंडसेट को देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000-सीरीज चिपसेट और 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं। 6.5 इंच डिस्प्ले वाले इस नए वीवो फोन में क्या-कुछ है खास? जानें दाम व सारे फीचर्स…

Vivo Y51 Pro 5G Price

वीवो वाई51 प्रो 5जी के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी 16 मार्च से पहले फोन खरीदने पर ग्राहकों को 2500 रुपये तक कैशबैक ऑफर कर रही है।

वीवो के इस फोन को फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में लिया जा सकता है। डिवाइस की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है।

Vivo Y51 Pro 5G Features

वीवो वाई51 प्रो 5जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। हैंडसेट में 6.75 इंच (720×1,570 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। हैंडसेट में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। टेक कंपनी का दावा है कि वीवो के इस फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।

वीवो के इस हैंडसेट में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। नया फोन 8GB रैम के साथ 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज तक का विकल्प मिलता है।

Vivo Y51 Pro 5G को पावर देने के लिए 7200mAh बड़ी बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है। फोन 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, गायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 166.6×78.4×8.39mm और वज़न 219 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 50MP प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। हैंडसेट से 4K रेजॉलूशन तक की रिकॉर्डिंग की जा सकती है।