Vivo Y31d Launched: वीवो ने भारत में अपनी Y-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। नए वीवो वाई31डी में 7200mAh बड़ी बैटरी दी गई है। वीवो का यह नया फोन Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह सिर्फ 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। Vivo Y31d में ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6, 50MP कैमरा और IP69+ रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। जानें इस वीवो फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Vivo Y31d Features
वीवो वाई31डी स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। डिवाइस में 6.75 इंच (720 x 1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 256पीपीआई है और यह 1250 हर्ट्ज़ तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। वीवो के इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
डिवाइस में 6GB रैम के साथ 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डिवाइस का डाइमेंशन 166.64 × 78.43 × 8.39mm और वज़न 219 ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31d में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Vivo Y31d को पावर देने के लिए 7200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस हैंडसेट मेंIP68 + IP69 + IP69+ डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन है। डिवाइस को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई31डी में ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी 2.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, गायरोस्कोप और इन्फ्रारेड सेंसर दिए गए हैं।
Vivo Y31d
वीवो वाई31डी स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। फोन ग्लो व्हाइट और स्टारलाइट ग्रे कलर में आता है। डिवाइस को वीवो की कंबोडिया और वियतनाम की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
