Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G launched: वीवो ने भारत में अपनी Y-Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स बुधवार (25 मार्च 2026) को भारत में लॉन्च कर दिए। Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G कंपनी के नए हैंडसेट हैं। इन दोनों वाई-सीरीज स्मार्टफोन्स को 6500mAh बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6000 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया गया है। वीवो वाई11 5जी और वीवो वाई21 5जी में क्या-कुछ है? जानें इन दोनों फोन्स की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G Price

वीवो वाई21 5जी के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीम 22,999 रुपये रखी गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ डिवाइस पर 1500 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

वीवो वाई11 5जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 16,999 रुपये है। चुनिंदा कैशबैक के साथ डिवाइस पर 1000 रुपये की छूट मिल जाएगी।

नई Y-Series के इन हैंडसेट को फ्लिपकार्ट और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Vivo Y21 5G स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू कलर में आता है। जबकि Vivo Y11 5G को मिडनाइट ब्लू और सनराइज गोल्ड कलर में लिया जा सकता है।

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G Features

वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वीवो वाई21 5जी में 8GB तक रैम और वीवो वाई11 5जी में 4GB तक रैम ऑप्शन मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में डुअल सिम हैंडसेट है और यह वीवो के OriginOS 6 के साथ आता है। दोनों डिवाइस में 6.74 इंच एचडी+ LCD टच स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस है। स्मार्टफोन में SGS-सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस (Military Grade Shock Resistance) सपोर्ट है।

वीवो वाई21 5जी में रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और QVGA सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जबकि वीवो वाई11 5जी में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और QVGA डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो मोड के साथ आता है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को पावर देने के लिए 6500mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो क्रमशः 44W और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इन फोन्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।