Vivo V70 FE Launched: चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V70 FE इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया। वीवो वी70 एफई कंपनी का नया हैंडसेट है और इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इंडोनेशिया में लिस्ट किया गया है। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-Turbo चिपसेट, 512GB स्टोरेज और 7000mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo V70 FE Price
वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत इंडोनेशिया में 64,99,000 IDR (करीब 35,000 रुपये) है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 71,99,000 IDR (करीब 39,000 रुपये) है। डिवाइस के 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 73,99,900 IDR (करीब 40,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।
Vivo V70 FE को ब्लू, लाइट पर्पल और सिल्वर कलर में पेश किया गया है।
Vivo V70 FE Specifications
वीवो वी70 एफई एक डउअल सिम स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। फोन में 6.83 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) Q10+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेनसिटी ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
वीवो के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बिल्ट है। Vivo V70 FE में 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद है।
Vivo V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.88, ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200MP प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। डिवाइस में अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Vivo V70 FE में 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वीवो के इस डिवाइस का डाइमेंशन 163.7×76.2×7.59mm और वज़न करीब 200 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, NFC, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीवो वी70 एफई में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
