Vivo V70 FE Launched: वीवो ने भारत में गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को अपनी V-Series का मिड रेंज स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। Vivo V70 FE कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है और इसमें 200MP प्राइमरी रियर कैमरा, 7000mAh बड़ी बैटरी और 6.83 इंच बड़ी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…

Vivo V70 FE Price

वीवो वी70 एफई के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 40,999 रुपये और 44,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल कलर में लॉन्च किया है। फोन की बिक्री वीवो की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर शुरू होगी। डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। फोन की बिक्री 9 अप्रैल से होगी।

वीवो वी70 एफई हैंडसेट की खबर पर कंपनी 1,499 रुपये वाले ANC फीचर के साथ आने वाले Vivo TWS 3e ईयरबड्स ऑफर कर रही है। इसके अलावा एसबीआई, अमेरिकन एक्सप्रेस, यस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी है। कंपनी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

Vivo V70 FE Specifications

डिस्प्ले
वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K (2800×1260 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन ऑफर करती है।

प्रोसेसर, हार्डवेयर
हैंडसेट में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो चिपसेट है। डिवाइस में 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर
वीवो का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है और फ्रंट कैमरे के पास Origin Island दिया गया है। वीवो ने फोन में 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा
वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.88, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर व ऑरा लाइट सपोर्ट मिलते हैं। हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे फीचर्स भी हैं।

बैटरी
वीवो वी70 एफई में 7000mAh बड़ी बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी सिर्फ 60 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।

फीचर्स
वीवो के इस हैंडसेट में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। फोन अंडरवाटर फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। डिवाइस का डाइमेंशन 163.7×76.2×7.59mm और वजन करीब 200 ग्राम है।