वीवो ने गुरुवार (19 फरवरी 2026) को अपनी V70 Series के नए फोन्स भारत में लॉन्च कर दिए। Vivo V70 Elite और Vivo V70 कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैं। वीवो वी70 एलीट और वीवो वी70 में 6500mAh बड़ी बैटरी, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीवो के इन फोन्स में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…
Vivo V70 Elite, Vivo V70 Price
वीवो वी70 एलीट के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 51,999 रुपये है। वहीं हाई-एंड 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 56,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 61,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं वीवो वी70 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 49,999 रुपये है। कंपनी SBI, HDFC Bank और Yes Bank कार्ड के जरिए खरीदारी करने के लिए 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर कर रही है।
वीवो के इन फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। वीवो वी70 एलीट को ऑथेंटिक ब्लैक, पैशन रेड और सैंड बीज कलर में उपलब्ध कराया गया है। जबकि वीवो वी70 को लेमन यलो और पैशन रेड कलर पेश किया गया है।
Vivo V70 Elite, Vivo V70 Specifications
वीवो वी70 एलीट और वीवो वी70 डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं। कंपनी ने हैंडसेट में 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इन दोनों फोन्स में 6.59 इंच (1,260×2,750 पिक्सल) VM9 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग्स मिलती है।
Vivo V70 Elite में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम व 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वीवो वी70 में ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर हैजो 2.8गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। हैंडसेट में 8 जीबी रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है।
जैसा कि हमने बताया कि वीवो वी70 एलीट और वीवो वी70 में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.65 के साथ 50 मेगापिक्सल सुपर टेलिफोटो कैमरा और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। फोन से 4K रेजॉलूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।
वीवो वी70 एलीट और वी70 को पावर देने के लिए 65000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों हैंडसेट का डाइमेंशन157.52×74.33×7.59mm और वज़न 194 ग्राम है।
वीवो वी70 एलीट में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए वीवो वी70 में IR ब्लास्टर और गायरोस्कोप हैं। वीवो वी70 सीरीज में कनेकटिविटी के लिए 5G, 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, NFC, GPS, GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
