Vivo T5x 5G Launched: वीवो ने भारत में मंगलवार (17 फरवरी) को अपनी T-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Vivo T5x 5G कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है और यह 7200mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में 7200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। नया वीवो फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस है। वीवो के इस स्मार्टफोन में क्या कुछ है खास? जाने डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी सारी डिटेल…
Vivo T5x 5G Price
नए वीवो टी5एक्स 5जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। डिवाइस के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री 24 मार्च से देशभर में फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। हैंडसेट को साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है।
vivo T5x 5G specifications
वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन में 6.76 इंच (2408×1080 पिक्सल) फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 Turbo 4nm प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।
वीवो के इस फोन को 6GB व 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP Sony IMX852 प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.45 के साथ 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए वीवो के इस डिवाइस में 7200mAh बड़ी बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
वीवो टी5एक्स 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर हैं। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) के साथ आता है। फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट (IP68 + IP69 रेटिंग) है।
