Vivo T5 Pro 5G Launched: वीवो ने भारत में बुधवार (15 अप्रैल 2026) को अपनी T5-Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नए वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 9020mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 50MP रियर कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo T5 Pro 5G हैंडसेट में 256GB तक स्टोरेज व ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 Series चिपसेट मिलता है। जानें नए वीवो स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Vivo T5 Pro 5G Price

वीवो टी5 प्रो 5जी के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 33,999 रुपये है। 12 जीबी रैम व 256 जीबी सटोरेज वेरियंट को 39,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

स्मार्टफोन खरीदने पर कंपनी HDFC Bank, SBI और एक्सिस बैंक कार्ड के साथ 3000 रुपये इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। डिवाइस पर 3000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

नए हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से 21 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Vivo T5 Pro 5G को कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर में लिया जा सकता है।

Vivo T5 Pro 5G Features

वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। वीवो के इस हैंडसेट में 6.83 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 449ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि वीवो का यह फोन वैपर चैम्बर (VC) कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस हैंडसेट मे डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX882 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़शन, 10x तक लॉसलेस ज़ूम और 2 मेगापिक्सल बोकेह सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट व रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

वीवो टी5 प्रो 5जी को पावर देने के लिए 9020mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और गायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस की मोटाई 8.25mm मोटाई है। फोन का वज़न 213 ग्राम है।