Valentine’s Day Sale: अगर आप ऐप्पल आईफोन्स (Apple iPhones) खरीदने की सोच रहे हैं तो एक और शानदार सेल आ गई है। ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर वैलेंटाइन डे सेल में ऐप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। iPhone 17 Series को विजय सेल्स, क्रोमा और ऐप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर (Apple india Online Store) से Valentine Day sales में छूट पर लिया जा सकता है। इस साल की वैलेंटाइन डे सेल में आक्रामक कीमतों के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं जिससे यह फोन ज्यादा किफायती और ग्राहकों की पहुंच में आ गया है।

आज हम आपको बता रहे हैं iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से। बता दें कि इन कीमतों में कार्ड डिस्काउंट शामिल है:

iPhone 17 पर डील

-विजय सेल्स से आईफोन 17 को सभी ऑफर्स व छूट के साथ 75,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

-क्रोमा से स्टैंडर्ड ऐप्पल आईफोन 17 को 82,900 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका है।

-वहीं ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन 17 स्मार्टफोन को 77,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

iPhone 17 Pro पर डील

-विजय सेल्स पर आईफोन 17 प्रो को 1,28,490 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

-क्रोमा पर चल रही वैलेंटाइन सेल में आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन को 1,34,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

-ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 17 को 1,30,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max पर डील

-विजय सेल्स से आईफोन 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को 1,43,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

-वहीं क्रोमा स्टोर से आईफोन 17 प्रो को 1,49,900 रुपये की कीमत पर लेने का मौका है।

-ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर वैलेंटाइन डे सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स को 1,45,900 रुपये में खरीदने का मौका है।

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: डिस्प्ले

आईफोन 17 सीरीज के तीनों मॉडल्स में पिछले वेरियंट्स की तुलना में कई अपग्रेड किए गए हैं। iPhone 17 में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। बेस मॉडल में भी ProMotion टेक्नोलॉजी है। वहीं आईफोन 17 प्रो में बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी औ हाई पीक ब्राइटनेस के साथ 6.3 इंच LTPO OLED पैनल दिया गया है। जबकि iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच LTPO OLED डिस्प्ले, स्लिम बेज़ल्स, बेहतर HDR परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स हैं।

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: प्रोसेसर

ऐप्पल आईफन 17 में A18 चिपसेट दिया गया है जो तेजी से ऐप लॉन्च करने के साथ ही बैटरी क्षमता में भी सुधार करता है। वहीं iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में नया A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है जो ज्यादा एडवांस्ड फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बेस्ड हैं। AI टास्क, गेमिंग परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट में यह चिप ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती है। हैवी मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल वर्कलोड के लिए प्रो मॉडल्स ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं।

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: कैमरा

iPhone 17 सीरीज में कैमरा अपग्रेड सबसे बड़ी खासियत है। आईफोन 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। डिवाइस में 48MP प्राइमरी रियर कैमरा है और बेहतर कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी है। आईफोन 17 प्रो में 48MP वाइड, अल्ट्रा-वाइड और 5x टेलिफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। iPhon 17 Pro Max में ज्यादा पावरफुल पेरिस्कोप ज़ूम, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स दिए गए हैं।