Apple Valentine’s Day Sale: वैलेंटाइन डे नज़दीक है और ऐप्पल ने इस मौके पर अपनी लेटेस्ट iPhone 17 Series को छूट के साथ उपलब्ध कराया है। अगर आप आईफोन 17 सीरीज की डिवाइसेज को लेने का सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। Apple Valentine’s Day Sale के तहत मिलने वाली डील्स को ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।
हालांकि, ऐप्पल की अधिकतर सेल की तरह ही इस सेल में भी डिवाइसेज की कीमतों को कैशबैक और बैंक ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। हम आपको बता रहे हैं iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर मिलने वाली डील्स और उनकी कीमत के बारे में विस्तार से…
ऐप्पल आईफोन 17 पर मिल रहा बैंक कैशबैक ऑफर क्या है?
ICICI, Axis और American Express कार्ड्स के जरिए iPhone 17 Series को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। चेकआउट के समय इन कार्ड्स के साथ ग्राहक सीधेतौर पर 5000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
iPhone 17 sale
आईफोन 17 में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो ProMotion 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। ऐप्पल के इस हैंडसेट में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 6-core CPU और 5-core GPU के साथ A19 चिप मौजूद है। हैंडसेट में 48MP dual Fusion रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस ऐप्पल आईफोन में 512GB तक स्टोरेज, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन तक चलने वाली बैटरी मिलती है। फोन में Apple Intelligence के साथ iOS 26 दिया गया है।
डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ वैलेंटाइन डे सेल में ऐप्पल आईफोन 17 को सेल में 77,900 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है।
iPhone 17 Pro sale
आईफोन 17 प्रो में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ ProMotion और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 6-core CPU, 6-core GPU और 16-core Neural Engine के साथ A19 Pro चिप है। डिवाइस में एडवांस्ड ज़ूम के साथ ट्रिपल 48MP Fusion रियर कैमरे हैं। इस आईफोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिवाइस में 1TB तक स्टोरेज, Ceramic Shield 2 ड्यूरेबिलिटी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और शानदार बैटरी लाइफ दी गई है।
छूट और ऑफर्स के बाद इस ऐप्पल आईफोन को 1,29,900 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका है।
iPhone 17 Pro Max sale
आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9 इंच बड़ी Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है जो 120 हर्ट्ज़ ProMotion और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस प्रीमियम आईफोन में 1TB तक स्टोरेज, Ceramic Shield 2 ड्यूरेबिलिटी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और शानदार बैटरी लाइफ दी गई है। हैंडसेट में एडवांस्ड ज़ूम के साथ 48 मेगापिक्सल Fusion रियर कैमरा सेटअप है।
बैंक और डिस्काउंट ऑफर्स के साथ आईफोन 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को 1,45,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Apple का दावा है कि यह अब तक का उनका “सबसे सक्षम iPhone चिप” है जो पिछले जनरेशंस की तुलना में 40% बेहतर sustained परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसमें 6-कोर CPU और 6-कोर GPU आर्किटेक्चर है जहां हर GPU कोर में neural accelerators शामिल किए गए हैं ताकि AI और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क्स को और तेजी से प्रोसेस किया जा सके।
