Budget 2026 Live Streaming: यूनियन बजट रविवार (1 फरवरी 2026) को पेश होने वाला है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) रविवार को 11 बजे यूनियन बजट करने वाली हैं। इस बजट से देश के मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं। यह मोदी सरकार 3.O का तीसरा पूर्ण यूनियन बजट होगा। वही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट होगा।
Budget 2026 LIVE Updates in Hindi
यूनियन बजट कहां देख सकते हैं लाइव
यूनियन बजट 2026 को आप संसद टीवी या फिर सरकारी चैनल दूरदर्शन पर लाइव देख सकते हैं। सरकार के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी आप इसको लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा बजट को आप जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।
क्या है बजट, कब और कितने बजे किया जाएगा पेश? जानें हर सवाल का जवाब
आप ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं बजट डॉक्युमेंट्स
अगर आप बजट डॉक्युमेंट्स को देखना चाहते हैं तो इसे भी देख सकते हैं। बजट पेश होने के बाद आप केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल indiabudget.gov.in पर डॉक्युमेंट्स अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसे आम लोग भी एक्सेस कर सकेंगे।
बजट के दिन रविवार होने के बावजूद भी खुला रहेगा स्टॉक मार्केट
रविवार, 1 फरवरी को बजट की वजह से छुट्टी के दिन भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे यानी दोनों सूचकांकों में कारोबार होगा। ट्रेडिंग सामान्य दिनों की तरह ही यानी 9 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 3 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।
बजट में इनकम टैक्स सर्च से जुड़े प्रावधानों में होगा सुधार?
बजट 2026 से पहले नए इनकम टैक्स कानून के सर्च और सीजर से जुड़े नियमों की चर्चा भी हो रही है। सवाल यह है कि टैक्स अधिकारियों को टैक्स चोरी पकड़ने के नाम पर किसी व्यक्ति की प्राइवेसी में किस हद तक दखल देने का अधिकार होना चाहिए। इसी मुद्दे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई (ICAI) ने सरकार को इनकम टैक्स एक्ट 2025 के सेक्शन 247 में बदलाव का सुझाव दिया है। ICAI का कहना है कि तलाशी के दौरान टैक्स अधिकारियों का अधिकार केवल टैक्सपेयर के ई-मेल की जांच तक ही सीमित रहना चाहिए, ताकि उनकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
