Tecno Pova Curve 2 5G Launched: टेक्नो ने भारत में अपनी Pova Curve Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Tecno Pova Curve 2 5G कंपनी का लेटेस्ट फोन है। नए टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी स्मार्टफोन में 8000mAh बड़ी बैटरी, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो के इस लेटेस्ट फोन में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…
Tecno Pova Curve 2 5G Price
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। वहीं 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 29,999 रुपये है। हैंडसेट की बिक्री 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
टेक्नो का यह फोन स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक बैंक कार्ड के साथ 3000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
Tecno Pova Curve 2 5G Features
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। नए टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुलएचडी+ (1,080 x 2,364 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 93.18 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हैंडसेट की स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 16GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में Arm G610 MC2 GPU है।
कैमरे की बात करें तो टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी डिवाइस का डाइमेंशन 162.68 x 77.15 x 7.42mm और वज़न 192 ग्राम है। टेक्नो के इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 8000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट से सिंगल चार्ज में 16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp-Telegram ब्लॉक करने की तैयारी? रूस में मैसेजिंग ऐप्स पर शिकंजा कसा, यूजर्स पर सरकारी ऐप अपनाने का दबाव
