इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसके मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुक कर दिक्कत आ रही है, जिससे कुछ ग्राहकों को टिकट बुक करने और ऑनलाइन चेक-इन करने में परेशानी हो रही है।
एयरलाइन ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उसकी टीमें एक पार्टनर के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी हैं।
एयरलाइन ने एक्स पर लिखा, ‘अभी हमारे मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Facebook-Instagram पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, Meta के खिलाफ कैलिफोर्निया में ट्रायल शुरू
हमारी टीमें अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही हैं।
जिन ग्राहकों को यात्रा के लिए तुरंत मदद चाहिए, वे सहायता के लिए हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। जिन ग्राहकों की यात्रा बाद में है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय बाद वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और समझदारी की सराहना करते हैं।’
यह भी पढ़ें: Airtel ने चुपचाप हटाए 4 सस्ते प्रीपेड प्लान, 299 रुपये वाला रिचार्ज भी बंद; अब इन ग्राहकों को देना होगा ज्यादा पैसा
एक्स पर यूजर्स कर रहे शिकायत
कई लोगों ने X पर एयरलाइन से शिकायत की कि वे उड़ानें बुक नहीं कर पा रहे हैं या ऑनलाइन चेक-इन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने X पर कहा कि वह बुधवार सुबह से ही इंडिगो की वेबसाइट और ऐप दोनों पर वेब चेक-इन पूरा नहीं कर पा रहा है, और सर्वर की समस्या के कारण कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव भी मदद नहीं कर पा रहे हैं।
इंडिगो ने दी सलाह
रायटर्स के मुताबिक, इंडिगो ने सलाह दी कि जिन ग्राहकों को तुरंत यात्रा संबंधी मदद चाहिए, वे उसके कॉल सेंटर से संपर्क करें, जबकि जो लोग बाद में यात्रा करने वाले हैं, उनसे कुछ समय बाद वेबसाइट या ऐप पर फिर से कोशिश करने को कहा गया। रायटर्स के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।
