आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने 30 साल से कम उम्र के 35 अरबपति बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें Forbes की World’s Billionaires list (दुनिया के सबसे अमीर इंसानों) में शामिल हुए सूर्या मिधा भी हैं। 22 साल के सूर्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भर्ती करने वाली स्टार्टअप कंपनी Mercor के सह-संस्थापक हैं। निजी निवेशकों ने पिछले साल इसकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर आंकी थी।
सूर्या मिधा और उनके सह-संस्थापक, दुनिया के अरबपतियों की इस एक्सक्लूसिव सूची में पहली बार शामिल होने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति हैं जिन्होंने मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि Meta के मालिक ज़ुकरबर्ग ने करीब लगभग दो दशक पहले 23 वर्ष की आयु में इस सूची में डेब्यू किया था।
22 वर्षीय मिधा की कुल संपत्ति 2.2 बिलियन डॉलर है। और वह मर्कॉर में अपने दो अन्य सह-संस्थापकों- ब्रेंडन फूडी और आदर्श हीरेमठ से कुछ महीने छोटे हैं।
सूर्या मिधा के बारे में और क्या-क्या है पता?
फोर्ब्स के अनुसार, भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटे मिधा का जन्म कैलिफोर्निया के सैन जोस में हुआ था और वह हाई स्कूल में नेशनल डिबेट चैंपियन थे।
मिधा के माता-पिता दिल्ली से अमेरिका में आकर बस गए थे। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से विदेशी अध्ययन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली और उस समय हीरेमथ, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में थे। ब्रेंडन फूडी भी जॉर्जटाउन में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे थे।
Mercor क्या करती है?
मर्कॉर एक भर्ती स्टार्टअप है जो सिलिकॉन वैली की सबसे बड़ी एआई लैब को अपने मॉडल को प्रशिक्षित करने में मदद करता है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आवेदकों का इंटरव्यू एक एआई अवतार द्वारा लिया जाता है और उन्हें प्रतिभाओं की भर्ती करने वाली कंपनी में अपॉइन्ट किया जाता है। यह कंपनी अब सही जगह पर सही अवसर तलाशने वालों के लिए एक उम्मीद बनकर उभरी है।
फोर्ब्स की नई सूची में सबसे कम उम्र की महिला अरबपति कौन हैं?
इस सूची में सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड महिला अरबपति का नाम भी शामिल है। 29 साल की लुआना लोपेस लारा एक पूर्व बैले डांसर और एमआईटी ग्रेजिए है। उन्होंने प्रेडिक्शन मार्केट फर्म Kalshi की सह-स्थापना की है।
ब्राज़ील की मूल निवासी लोपेज़ लारा ने 31 वर्षीय स्केल एआई की सह-संस्थापक लूसी गुओ को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अप्रैल में टेलर स्विफ्ट से यह खिताब छीना था। फोर्ब्स के अनुसार, लोपेज़ लारा के सह-संस्थापक तारेक मंसूर भी इस साल के 17 नए 30 वर्ष से कम आयु के अरबपतियों में शामिल हैं। इनमें से 11 नए सेल्फ-मेड हैं।
नई लिस्ट में शामिल कितने अरबपति अमेरिकी नागरिक हैं?
फोर्ब्स की अरबपति लिस्ट में 30 साल से कम आयु के 35 अरबपतियों में से 8 अमेरिकी नागरिक हैं। और लोपेज़ लारा समेत 3 अन्य अब अमेरिका में रहते हैं। 13 अन्य यूरोप में और छह एशिया में रहते हैं। सभी अमेरिकी खुद की कोशिशों से अरबपति बने हैं जबकि लगभग सभी यूरोपीय (हेडिन और लुन्नेमार्क को छोड़कर) ने अपनी संपत्ति विरासत में पाई है।
