भारत में टेक सॉवरेनिटी और स्थानीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते फोकस के बीच श्रीधर वेम्बु की कंपनी जोहो ने अपना पहला स्वदेशी डिजाइन वाला सर्वर ‘नाथू ला’ लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने डेटा हार्डवेयर बाजार में भी कदम रख दिया है।

चेन्नई स्थित कंपनी के अनुसार, ‘नाथू ला’ सर्वर को इन-हाउस डिजाइन किया गया है और इसमें इंटेल ज़ीऑन 6 प्रोसेसर लगाए गए हैं। जोहो का कहना है कि नया सर्वर एआई इंफेरेंस को सक्षम बनाने और डेटा सेंटर की लागत कम करने में मदद करेगा।

10 जून को एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा नाथू ला सर्वर वाले डेटा सेंटर 12-18% कम बिजली की खपत और 20-30% कम टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) के साथ बराबर परफॉर्मेंस पा सकते हैं, जिससे इनफेरेंस की लागत भी कम हो सकती है, जहां पहले कभी न देखे गए डेटा पर आउटपुट जेनरेट करने के लिए एक AI मॉडल बनाया जाता है।

अपने नाथू ला सर्वर के डेब्यू के साथ, जोहो उन छोटी कंपनियों के ग्रुप में शामिल हो गया है जो अपना सर्वर हार्डवेयर खुद डिजाइन कर रही हैं, जिसकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पूरी तरह से भारत की है।

जोहो कॉर्प के CEO Shailesh Davey ने कहा, “जोहो की रणनीति जरूरत के अनुसार सही आकार के AI मॉडल इस्तेमाल करने की है, जो हमारे अपने प्लेटफॉर्म और अब हमारे खुद के सर्वरों पर चलते हैं। हमारे GPU डेटाबेस पहले से अधिक तेज हो गए हैं, जिससे पूरे टेक्नोलॉजी स्टैक पर हमारा नियंत्रण और मजबूत हुआ है। स्टैक की हर परत में किए गए हमारे दीर्घकालिक R&D निवेश का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि हमारे समाधान प्रतिस्पर्धियों की तुलना में व्यवसायों के लिए अधिक टिकाऊ और सुलभ हों।”

कंपनी के अनुसार, Intel Xeon 6 प्रोसेसर पर आधारित, Zoho का नाथू ला सर्वर वर्चुअलाइजेशन (VM), हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC), AI इंफरेंस और स्टोरेज एप्लिकेशन के लिए परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Zoho ने कहा कि सर्वर में कस्टमाइज़्ड पावर डिलीवरी सबसिस्टम, एक इन-हाउस DC-SCM (डेटा सेंटर सिक्योर कंट्रोल मॉड्यूल) डिजाइन और अलग-अलग एंड-यूजर एनवायरनमेंट के साथ कम्पैटिबल मॉड्यूलर चेसिस ऑप्शन हैं, जो डिप्लॉयमेंट टाइप में फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं।

जोहो ने बताया कि सर्वर के सभी मॉड्यूलर कंपोनेंट्स (जिनमें DC-SCM (Data Center Secure Control Module) और NIC (Network Interface Card) शामिल हैं) कंपनी की हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम ने इन-हाउस डिजाइन किए हैं। इन कंपोनेंट्स को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनियों के साथ साझेदारी में असेंबल किया गया है।

कंपनी के अनुसार, उसने अत्याधुनिक थर्मल मैनेजमेंट और लागत-कुशल सर्वर आर्किटेक्चर डिज़ाइन जैसी तकनीकों से जुड़े पांच पेटेंट भी दाखिल किए हैं। जोहो ने कहा कि ‘नाथू ला’ की डिजाइन फिलॉसफी Open Compute Project (OCP) के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें मॉड्यूलरिटी, बेहतर थर्मल दक्षता और रखरखाव में आसानी पर विशेष जोर दिया गया है।

कंपनी इन सर्वरों को अपने डेटा सेंटर में इस्तेमाल करने का प्लान बना रही है। इससे कंपनी नाथू ला सर्वर प्लेटफॉर्म पर ज़ोहो एप्लिकेशन्स को होस्ट कर पाएगी।

यह भी पढ़ें: Claude Fable 5 क्या है? 

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अप्रैल में एक ऐसा AI मॉडल पेश किया था, जिसकी क्षमताओं ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकारों की चिंता बढ़ा दी थी। कंपनी का कहना था कि यह तकनीक हैकर्स को कंप्यूटर नेटवर्क की कमजोरियां खोजने में मदद कर सकती है, इसलिए इसे सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया था।

अब करीब दो महीने बाद कंपनी ने दावा किया है कि उसने इस तकनीक का एक सुरक्षित और सीमित संस्करण तैयार कर लिया है, जिसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…