Surya Grahan 2026 Kab Hai: 12 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस साल फरवरी और मार्च में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण के बाद अब अगस्त महीने में इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। यह उन सभी लोगों और खगोलविदों के लिए खास अवसर है जो ऐसे अद्भुत खगोलीय घटनाओं को देखने और रिकॉर्ड करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
सूर्य ग्रहण के अलावा अगस्त में साल का दूसरा चंद्रगहण (Lunar Eclipse) भी लगेगा। 28 अगस्त को लगने वाला यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
क्या आप जानना चाहते हैं कि दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा?
सूर्य ग्रहण 2026 तारीख और समय ( Solar Eclipse 2026 Date and Time)
तारीख: 12 अगस्त 2026
समय: रात 09:04 बजे से सुबह 04:25 बजे तक (13 अगस्त 2026)
सूर्य ग्रहण 2026: सूर्य ग्रहण कब है?
12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा।
भारत में हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह ग्रहण कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र के अंतर्गत घटित होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए ज्योतिष अनुसार, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण कब लगता है?
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है। 12 अगस्त को लगने वाला ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा जिसमें दूरी के कारण चंद्रमा छोटा दिखाई देता है और सूर्य के चारों ओर आग का एक घेरा (रिंग ऑफ फायर) बनाता है।
क्या यह वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
जैसा कि हमने बताया कि भारत में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह जानकर लोगों को निराशा हो सकती है लेकिन आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को NASA की वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
सूर्य ग्रहण 2026 कहां-कहां दिखाई देगा?
यह वलयाकार सूर्य ग्रहण यूरोप के कई देशों, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, अटलांटिक महासागर और रूस के उत्तर-पूर्वी भाग में दिखाई देगा।
वलयाकार सूर्य ग्रहण 2026: कैसे देखें?
-सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
-अगर आप वास्तव में इस ग्रहण को देखना चाहते हैं तो आपको दूरबीन (Binoculars) या टेलीस्कोप का इस्तेमाल करना चाहिए।
-अपनी आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
-बेहतरीन तस्वीरें लेने के लिए आप DSLR कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-टेलीस्कोप और दूरबीन में विशेष सोलर फिल्टर (Solar Filters) सामने की ओर लगे होने चाहिए।
-आपको ऐसी जगह चुनना चाहिए जहां आसमान साफ और खुला हो।
-समय से पहले पहुंच जाएं ताकि आप आराम से बैठकर सूर्य में होने वाले बदलावों को देख सकें।
सूर्य ग्रहण देखते समय कभी ना करें ये गलतियां, बरतें सावधानियां
-सूर्य ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
-यदि आप ग्रहण देखना चाहते हैं तो टेलीस्कोप और दूरबीन का उपयोग करें।
