साल 2026 का पहला और बेहद खास खगोलीय नज़ारा .यानी सूर्य ग्रहण आज लग गया। मंगलवार 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण को लेकर दुनियाभर में लोगों के बीच उत्सुकता थी। ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले इस अनोखे सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाया और आसमान में आग के छल्ले (Ring Of Fire) जैसा अद्भुत दृश्य दिखाई दिया।
हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं दिया। लेकिन अंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसका खास प्रभाव रहा।
डिस्क्लेमर: “चूंकि यह भारत में दृश्य नहीं है, इसलिए भारतीय पंचांग के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा”।
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण का चरम
इस सूर्य ग्रहण का चरम 12:12 UTC (5:42 PM) पर होगा। और इस दौरान दुनियाभर के विभिन्न देशों में लोग आसमान में सूर्य को रिंग ऑफ फायर की तरह देख सकेंगे। हालांकि, 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा। और यह सूर्य ग्रहण 14:27 UTC (07:57 PM) पर खत्म हो जाएगा।
Surya Grahan 2026 LIVE: कब होता है सूर्य ग्रहण?
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है।
सूर्य ग्रहण से जुड़े रोचक तथ्य
पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल पृथ्वी की संकीर्ण पट्टी में देखा जा सकता है।
एक निश्चित स्थान पर पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत कम बार आता है, लगभग हर 375 वर्षों में।
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें सावधानियां
कैसे देखें सूर्य ग्रहण
-पिनहोल प्रोजेक्शन या पानी में प्रतिबिंब जैसी वैज्ञानिक विधियों से देखें।
-मोबाइल से सीधा सूर्य की फोटो/वीडियो न लें – सेंसर खराब हो सकता है।
-बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ग्रहण न देखने दें।
सूर्य ग्रहण के दौरान वायुमंडल पर क्या होता है असर
ग्रहण के समय अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्के बदलाव दर्ज होते हैं। हालांकि, आज लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Surya Grahan 2026 LIVE: शुरू हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar eclipse) होगा।
Surya Grahan 2026 LIVE: थोड़ी देर में लगने वाला है सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण बस थोड़ी देर में लगने वाला है। 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा वलयाकार सूर्य ग्रहण।
सूर्य ग्रहण देखने के लिए सावधानियां
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। ग्रहण देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें सावधानियां
कैसे देखें सूर्य ग्रहण
-पिनहोल प्रोजेक्शन या पानी में प्रतिबिंब जैसी वैज्ञानिक विधियों से देखें।
-मोबाइल से सीधा सूर्य की फोटो/वीडियो न लें – सेंसर खराब हो सकता है।
-बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ग्रहण न देखने दें।
2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा ग्रहण
2027 में एक 6 मिनट लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण (Full Solar Eclipse) होगा। यह 21वीं सदी के सबसे लंबे और महत्वपूर्ण सूर्यग्रहणों में से एक माना जा रहा है। यह सोमवार, 2 अगस्त 2027 को घटित होगा और 10 देशों में दिखाई देगा।
Surya Grahan 2026 LIVE: कहां-कहां दिखेंगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
यह Solar Eclipse पश्चिम एशिया, दक्षिण-पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक रीजन में नज़र आएगा। यह ग्रहण कल यानी 17 फरवरी 2026 को लगेगा।
आज ग्रहण का समय क्या है (today grahan timing)
समय (भारतीय समयानुसार – IST)
ग्रहण का आरंभ: दोपहर 03:26 बजे
ग्रहण का चरम: शाम 05:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: 7 बजकर 57 मिनट
वलयाकार सूर्य ग्रहण का चरम कब (Annual Solar Eclipse Time)
इस सूर्य ग्रहण का चरम 12:12 UTC (5:42 PM) पर होगा। और इस दौरान दुनियाभर के विभिन्न देशों में लोग आसमान में सूर्य को रिंग ऑफ फायर की तरह देख सकेंगे। हालांकि, 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा। और यह सूर्य ग्रहण 14:27 UTC (07:57 PM) पर खत्म हो जाएगा।
Surya Grahan 2026 LIVE: क्या होगा Solar eclipse का मार्ग
सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और फिर डेविस सागर (Davis Sea) के पार जाकर खत्म हो जाएगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (Concordia Station) जो महाद्वीप के अंदर स्थित एक फ्रेंच-इटालियन बेस है, वहां ग्रहण का वलयाकार फेज (annular phase) 11:46 UTC पर शुरू होगा और 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा।
Annular Solar Eclipse क्यों है खास?
यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) कहा जाता है। इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता जिससे किनारे पर रोशनी का एक छल्ला दिखाई देता है।
वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरता है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण से अलग होता है। Total Solar Eclipse में पृथ्वी के कुछ हिस्सों में दिन के समय अंधेरा छा जाता है। हालांकि पूर्ण सूर्य ग्रहण के उलट वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य पूरी तरह से ढका नहीं होता।
सूर्य ग्रहण के दौरान वायुमंडल पर क्या होता है असर
ग्रहण के समय अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्के बदलाव दर्ज होते हैं। हालांकि, आज लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य के वायुमंडल (Corona) का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र और सौर हवाओं (Solar Winds) का विश्लेषण किया जा सकता है।ऐतिहासिक रूप से ग्रहण से ग्रहों की गति और पृथ्वी की दूरी मापने में मदद मिली।
grahan in 2026 in india: भारत में दिखेगा या नहीं सूर्य ग्रहण?
आपको बता दें कि आज लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। आमतौर पर यह खगोलीय घटना न्यू मून (New Moon) यानी हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अमावस्या के दिन होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं।
सूर्य ग्रहण से वायुमंडल पर क्या होता है असर
ग्रहण के समय अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्के बदलाव दर्ज होते हैं।
Surya Grahan 2026 LIVE: आज ग्रहण का समय क्या है (today grahan timing)
समय (भारतीय समयानुसार – IST)
ग्रहण का आरंभ: दोपहर 03:26 बजे
ग्रहण का चरम: शाम 05:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: 7 बजकर 57 मिनट
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण से जुड़े दिलचस्प फैक्ट
हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण कब है?
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी मंगलवार (17 फरवरी 2026) को लगेगा। आज लगने वाला ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा।
सैटेलाइट और स्पेस ऑब्ज़र्वेशन
Solar Eclipse के दौरान स्पेस टेलिस्कोप और लैबोरेटरीज डेटा इकट्ठा करती हैं।
Surya Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य के वायुमंडल (Corona) का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र और सौर हवाओं (Solar Winds) का विश्लेषण किया जा सकता है।ऐतिहासिक रूप से ग्रहण से ग्रहों की गति और पृथ्वी की दूरी मापने में मदद मिली।
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होगा। इस दिन सावन महीने की अमावस्या होगी। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भी भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा।
2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा ग्रहण
2027 में एक 6 मिनट लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण (Full Solar Eclipse) होगा। यह 21वीं सदी के सबसे लंबे और महत्वपूर्ण सूर्यग्रहणों में से एक माना जा रहा है। यह सोमवार, 2 अगस्त 2027 को घटित होगा और 10 देशों में दिखाई देगा।
Surya Grahan 2026 LIVE: कब लगता है सूर्य ग्रहण?
जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेता और प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
क्यों खास होगा 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण?
खास बात है कि अगले 100 साल यानी 2114 तक यह अद्भुत नजारा दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने पर सूरज की रोशनी धरती पर नहीं आएगी और 6 मिनट तक सूरज एक तरह से ‘गायब’ हो जाएगा।
कब लगेगा 2027 में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण?
यह सूर्यग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा और यह 21वीं सदी के सबसे लंबे ग्रहण में से एक होगा, जिसकी कुल अवधि लगभग 6 मिनट होगी। यह खासतौर पर उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय और एशियाई देशों में देखा जाएगा। इसका शानदार नजारा और लंबी अवधि इसे खगोल विज्ञान प्रेमियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव देगा।
