Samsung Galaxy S26 Ultra Launched: सैमसंग ने अपनी Galaxy S26 Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा लॉन्च कर दिए हैं। नए प्रीमियम Samsung Galaxy S26 Ultra में अपग्रेडेड 200MP क्वाड रियर कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को बेहतर ड्यूरेबलिटी के साथ प्रीमियम अल्ट्रा डिजाइन के साथ पेश किया गया है। जाने सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत व फीचर्स की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…

Samsung Galaxy S26 Ultra Price

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। जबकि 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट को 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज मॉडल को 1,89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फोन को अमेज़न और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra Features

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो (3,120 × 1,440 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आती है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पैनल 10-बिट कलर आउटपुट के साथ ही एक Privacy Display फीचर ऑफर करती है जिससे 30-डिग्री व्यूइंग एंगल के बाद स्क्रीन विजिबिलटी रिस्ट्रिक्ट हो जाती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है।

प्रोसेसर और हार्डवेयर
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB तक रैम व 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में अपर्चर एफ/1.4 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 200MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.9 के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा मौजूद हैं। डिवाइस में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल और अपर्चर एफ/2.4 व 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरे भी हैं।

रियर कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और सुपर स्टेडी वीडियो सपोर्ट करता है। डिवाइस में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का डाइमेंशन 163.6 × 78.1 × 7.9mm और वज़न 214 ग्राम है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा मॉडल है।

फीचर्स
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कई सारे Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। Now Assist ऑन-स्क्रीन एक्टिविटी पर बेस्ड है जबकि Call Screen फीचर अनजान कॉल्स का जवाब देता है और लाइव ट्रांसक्रिप्ट ऑफर करता है। Photo Assist फीचर के जरिए AI-बेस्ड इमेज एडिटिंग और Creative Studio के साथ कॉन्टेन्ट क्रिएशन टूल इनेबल करता है।

कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, NFC और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट नैनो सिम और eSIM ऑप्शन के साथ डुअल सिम फंक्शनालिटी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस प्रीमियम हैंडसट में गायरोस्कोप, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।