Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग अपने आने वाले गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। पिछले कई सप्ताह से Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। फोन के लॉन्च होने में अभी भी कुछ महीने बाकी हैं। अभी तक आ चुकीं डिटेल्स में पता चला है कि सैमसंग अपने आने वाले फ्लैगशिप फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा अपग्रेड और डिजाइन में कुछ बदलाव करेगी।
Samsung Galaxy S26 Ultra कब हो सकता है लॉन्च
सैमसंग आमतौर पर जनवरी में गैलेक्सी S-series स्मार्टफोन लॉन्च करती है। लेकिन रिपोर्ट्स में पता चला है कि Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को इस बार थोड़ी देर से फरवरी 2026 में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड (Samsung Galaxy Unpacked) इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। डिवाइस की बिक्री मार्च में शुरू हो सकती है।
Amazon World Cup Sale 2026: 32 से 75 इंच तक के Smart TV पर 65% तक छूट, चेक करें टॉप डील्स
Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले में सुधार
डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra की डिजाइन भी मौजूदा सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा जैसी होने की उम्मीद है। सैमसंग के फोन में इस बार भी प्रीमियम ग्लास और मेटल बॉडी मिल सकती है। लेकिन बेहतर ग्रिप के लिए किनारे थोड़े ज्यादा स्मूथ होंगे। खबरों के मुताबिक, फोन हाथ में ज्यादा प्रीमियम और स्टायलिश महसूस होगा।
स्मार्टफोन में दी जाने वाली डिस्प्ले इसकी सबसे अहम खासियतों में से एक हो सकती है। लीक से पता चलता है कि डिवाइस को 6.9 इचं बड़ी AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।
50MP रियर कैमरे वाले Oppo A6i+ और Oppo A6v 5G स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व फीचर्स
कैमरा अपग्रेड
हर बार की तरह S-series के इस नए फोन में कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस किए जाने की उम्मीद है। Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन में 200MP प्राइमरी कैमरा दिए जाने की खबरें हैं जो वाइड-एंगल ज़ूम और ज़ूम फोटोग्राफी के साथ आएगा। इन अपग्रेड के साथ फोन में बेहतर इमेज क्वॉलिटी, ज़ूम परफॉर्मेंस और लो-लाइट में बेहतर फोटो कैप्चर होने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। गेमिंग, मल्टीटास्टिंग और डेली यूज के लिए डिवाइस में फास्ट परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। कुछ देशों में सैमसंग के इस फोन में Exynos चिपसेट मिल सकता है।
सैमसंग के इस फोन को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड वर्जन और सैमसंग की One UI के साथ पेश किया जाएगा। फोन में नए फीचर्स, बेहतर सिक्यॉरिटी और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल सकते हैं।
कितनी हो सकती है गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत?
एक प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर देखें तो Galaxy S26 Ultra की कीमत मौजूदा अल्ट्रा मॉडल्स की तरह ही ऊंची होगी। अभी हैंडसेट की कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
गौर करने वाली बात है कि आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन की डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। बल्कि यह एक पॉलिश्ड अपग्रेड होगा। डिवाइस को पावर फुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। प्रीमियम ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन की चाहत रखने वाले यूजर्स के लिए सैमसंग का यह फोन एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
