Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ launched: सैमसंग गैलेक्सी और गैलेक्सी एस26+ स्मार्टफोन को ऐंड्रॉयड 16, 512GB तक स्टोरेज और 50MP प्राइमरी रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ में कंपनी का ही 2nm Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में Galaxy AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इन दोनों फोन्स में क्या-कुछ है खास? आपको बताते हैं कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…
गौर करने वाली बात है कि Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी ने गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 प्लस के साथ ही Galaxy S26 Ultra मॉडल भी लॉन्च कर दिए।
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ Price
सैमसंग गैलेक्सी एस26 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 87,999 रुपये है। जबकि गैलेक्सी एस26+ हैंडसेट के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन को 1,19,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। डिवाइस को ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर में लिया जा सकता है।
वहीं गैलेक्सी एस26 प्लस के 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,07,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 1,39,999 रुपये रखा गया है।
फोन को भारत में अमेज़न और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ Specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26+ स्मार्टफोन्स ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Samsung की One UI 8.5 के साथ आता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पिछले गैलेक्सी एस25 में दी गई 6.2 इंच डिस्प्ले की तुलना में यह थोड़ी बड़ी है।
वहीं Galaxy S26+ स्मार्टफोन में 6.7 इंच (1,440×3,120 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है।
Galaxy S26 और Galaxy S26+ स्मार्टफोन में कंपनी का 2nm Exynos 2600 चिपसेट है जो 3.9GHz पर चलता है। इन दोनों फोन्स में 256GB व 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। हैंडसेट में 12GB रैम दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 और Galaxy S26+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.8 और OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा व अपर्चर एफ/2.2 और 120- डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरे दिए गए हैं।
गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26+ में आगे की तरफ अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेल्फी सेंसर मौजूद है। रियर कैमरे से 24/30 फ्रेम प्रति सेकंड पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।
गैलेक्सी एस26 में 4300mAh लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। फोन में 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिलती है। डिवाइस का डाइमेंशन 158.4×75.8×7.3mm और वज़न 190 ग्राम है।
गैलेक्सी एस26+ को पावर देने के लिए 4900mAh लीथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का डाइमेंशन 149.6×71.7×7.2mm और वज़न 167 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26+ स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, ग्लोनास, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में गायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। दोनो फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra: भारत में लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 1TB स्टोरेज वाला धमाकेदार सैमसंग फोन, जानें कीमत व खूबियां
नए प्रीमियम Samsung Galaxy S26 Ultra में अपग्रेडेड 200MP क्वाड रियर कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को बेहतर ड्यूरेबलिटी के साथ प्रीमियम अल्ट्रा डिजाइन के साथ पेश किया गया है। जाने सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…
