Samsung Galaxy A57, 5G Galaxy A37 5G Launched: सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपनी A-Series के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए। Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G हैंडसेट को 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गैलेक्सी ए-सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6 साल तक ऐंड्रॉयड अपग्रेड मिलेंगे। नए गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी में 5000mAh बैटरी है। जानें सैमसंग के इन दोनों फोन्स की कीमत व सारी खूबियों के बारे में…
Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G Price
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी को अमेज़न पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। डिवाइस की बिक्री 2 अप्रैल से शुरू होगी। लिस्टिंग के मुताबिक, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 56,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 62,499 रुपये है। डिवाइस को ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
गैलेक्सी A37 5G के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 41,999 रुपये है। 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज व 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम क्रमशः 47,499 रुपये और 52,999 रुपये है। हैंडसेट को ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रेग्रीन शेड में लिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G Specifications
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5G और गैलेक्सी ए37 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुलएडी+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले सैमसंग की Vision Booster टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इसके अलावा 6 ऐंड्रॉयड अपग्रेड भी मिलेंगे।
नई A-Series स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी ए37 5G में Exynos 1480 चिपसेट है। दोनों फोन्स में 12GB तक रैम व 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी है।
वहीं गैलेक्सी ए37 स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। कैमरा AI Imaging फीचर्स जैसे बेस्ट फेस, फिल्टर, एडिट सजेशन और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे फीचर्स हैं।
सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G से दो दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ 30 मिनट तक फोन ज़ीरो से 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।
गैलेक्सी A57 5G का डाइमेंशन 161.5×76.8×6.9mm और वज़न 179 ग्राम है। वहीं गैलेक्सी A37 5G का डाइमेंन 162.9 x 78.2 x 7.4mm और वज़न 196 ग्राम है।
