Samsung Galaxy A07 5G Launch: सैमसंग ने भारत में अपनी Galaxy A-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के नए गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन में 6000mAh बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए Samsung Galaxy A07 5G में 50MP रियर कैमरा मिलता है। सैमसंग के इस फोन में क्या-कुछ है खास? आइये आपको बताते हैं नए किफायती सैमसंग स्मार्टफोन के टॉप-5 फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Samsung Galaxy A07 5G Top Features

बड़ी बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है इसमें मिलने वाली 6000mAh बड़ी बैटरी। डिवाइस में दी गई बैटरी 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी लाइफ नेटवर्क इन्वायरोमेंट, यूसेज़ पैटर्न और दूसरे कामों पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy A07 5G Battery
गैलेक्सी ए07 5जी में 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है

डिस्प्ले
Galaxy A07 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8 के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है।

Samsung Galaxy A07 5G Display
गैलेक्सी ए07 5जी में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है

कैमरा
गैलेक्सी ए07 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में बैक पर एक पिल-शेप मॉड्यूल मिलता है। नई गैलेक्सी A-Series में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर है जो ऑटो फोकस और 10x तक डिजिटल जू़म सपोर्ट करता है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 2 मेगापिक्सल रियर डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 30fps पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Samsung Galaxy A07 5G Camera
फोन में 50MP रियर कैमरा है

IP54 रेटिंग
सैमसंग का यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 5 मिनट तक पानी में सर्वाइव कर सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इसे बीच या पूल में इस्तेमाल ना करें। वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस परमानेंट नहीं है लेकिन यह पानी की छींटे पड़ने से खराब नहीं होगा।

samsung galaxy a07 5G Rating
फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है

कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि टॉप-एंड 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 17,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत दक्षिण कोरियाई कंपनी SBI, HDFC Bank और Axis Bank कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

नए स्मार्टफोन को देश में सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन को लाइट वॉयलट, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें: डिजिटल लाइफ के लिए 5 जरूरी सरकारी ऐप्स, समय और पैसे दोनों की होगी बचत

यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल, मोमो चैलेंज, कोरियन लव गेम का खतरनाक जाल: गाजियाबाद केस से सीखें, ये 3 संकेत न करें नजरअंदाज