Reliance Jio Services Down: Reliance Jio की सर्विसेज 29 नवंबर,मंगलवार को सुबह 6 बजे के करीब डाउन हो गईं। देश की सबसे पॉप्युलर और बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की सर्विसेज मंगलवार को करीब 3 घंटे तक बाधित रहीं। कई जियो यूजर्स (Jio Users) ने जियो नेटवर्क (Jio Network) पर कॉल और SMS ना कर पाने की शिकायत की। यह समस्या 29 नवंबर की सुबह शुरू हुई जब 6 बजे के करीब यूजर्स ने जियो सेवाएं बाधित होने की शिकायत की। बाद में करीब 9 बजे Jio Services वापस बहाल हुईं।
करीब 3 घंटे तक जियो सर्विसेज में आई परेशानी के दौरान अधिकतर जियो यूजर्स मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर पा रहे थे। केवल कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं जियो नेटवर्क पर प्रभावित हुईं।
जियो की सर्विसेज में आई परेशानी की शिकायत अधिकतर यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter पर की।
Jio Services Down होने से Jio Users को नहीं मिले OTP
Reliance Jio की सर्विस में आई गड़बड़ी के चलते, अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फोन नंबर पर OTP नहीं मिल पाए।
आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट DownDetector से पता चला है कि जियो की सर्विस में आई गड़बड़ी से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। खबरों के मुताबिक, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता समेत सभी बड़े शहरों में जियो की सर्विसेज में रुकावट हुई।
अभी तक जियो की तरफ से सर्विसेज में आई इस गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि सर्विसेज बहाल हो गई हैं। सर्विस में आई इस रुकावट का कारण अभी तक नहीं पता चला है।
बता दें कि देश में जियो यूजर्स को इससे पहले भी कई बार सर्विस में परेशानी देखनी पड़ी है। इस साल कई बार Jio Services बाधित होने की शिकायत यूजर्स ने की। अक्टूबर 2022 में यूजर्स ने डेटा और कॉलिंग सर्विस इस्तेमाल ना कर पाने की शिकायत की थी। वहीं जून और फरवरी 2022 में भी इसी तरह की शिकायत यूजर्स द्वारा की गई थीं।