Redmi Turbo 5 Max Launched: रेडमी ने चीन में अपनी Turbo Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी टर्बो 5 मैक्स और रेडमी टर्बो 5 कंपनी के नए हैंडसेट हैं और इन्हें कंपनी ने चीन में कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। Redmi Turbo 5 Max में 9000mAh बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, 16GB तक रैम व 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी टर्बो 5 मैक्स और रेडमी टर्बो 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जानें इन दोनों नए रेडमी स्मार्टफोन्स (Redmi Smartphones) की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Redmi Turbo 5 Series Price
रेडमी टर्बो 5 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 युआन (करीब 30,000 रुपये) है। खास बात है कि 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,599 युआन (करीब 34,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। वहीं 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,899 युआन (करीब 38,000 रुपये) है। डिवाइस को ऑस्पिशियस क्लाउड व्हाइट, शैडो ब्लैक और शैलो सी ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
वहीं रेडमी टर्बो 5 मैक्स की के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 युआन (करीब 33,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 2,799 युआन (करीब 37,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 40,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन को 3,299 युआन (करीब 44,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। रेडमी टर्बो 5 सीरीज के दोनों मॉडल्स चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Redmi Turbo 5 Series Specifications
सॉफ्टवेयर
रेडमी टर्बो 5 और टर्बो 5 मैक्स स्मार्टफोन्स डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। ये फोन्स शाओमी के ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 के साथ आते हैं।
डिस्प्ले
स्टैंडर्ड Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच (1,268×2,756 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट, 480 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करती है। फोन में Wet Hand Touch 2.0 सपोर्ट भी है यानी पानी से भीगी उंगलियों से भी फोन को टच करने पर रिस्पॉन्स मिलेगा। वहीं टर्बो 5 मैक्स में 6.83 इंच (1,280×2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
हार्डवेयर
रेडमी टर्बो 5 मैक्स में ऑक्टा-कोर 3nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट दिया गया है। वहीं टर्बो 5 में ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है। इन दोनों हैंडसेट में 16GB तक रैम, 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रेडमी टर्बो 5 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इनमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर है। टर्बो 5 मैक्स में अपर्चर एफ/1.5 के साथ 50 मेगापिक्सल Light Hunter 600 प्राइमरी रियर कैमरा जबकि टर्बो 5 में अपर्चर एफ/1.5 के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी रियर सेंसर है। दोनों फोन्स में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे से 60fps पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
बैटरी
रेडमी टर्बो 5 मैक्स को पावर देने के लिए 9000mAh की बैटरी दी गई है जबकि टर्बो 5 में 7560mAh बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों फोन्स में 5G, 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टर्बो 5 मैक्स में वाई-फाई 7 और टर्बो 5 वाई-फाई 6 सपोर्ट करता है। मैक्स मॉडल का डाइमेंशन 162.99×77.93×8.15mm और वज़न 219 ग्राम है। टर्बो 5 का डाइमेंशन 157.53×75.19×8.18mm और वज़न 204 ग्राम है।
