Redmi Note 15 Pro Series 5G Launched: वादे के मुताबिक, रेडमी ने भारत में गुरुवार (29 जनवरी 2025) को भारत में अपनी नई Redmi Note 15 Pro Series 5G से पर्दा उठा दिया। शाओमी के सब-ब्रैंज ने अपनी नई सीरीज में दो मॉडल्स Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च किए हैं। इन दोनों रेडमी फोन्स में 200MP कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 15 प्रो और रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले भी है। आपको बताते हैं इन दोनों लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन (Redmi Smartphone) की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro+ 5G Price
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। इस फोन को कॉफी मोका, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo Y31d स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व सारे फीचर्स
वहीं रेडमी नोट 15 प्रो 5जी के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट का दाम 29,999 रुपये है। डिवाइस को सिल्वर एश, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।
ग्राहक HDFC Bank, SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए 3000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। इस छूट के बाद रेडमी नोट 15 प्रो की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये जबकि रेडमी नोट 15 प्रो+ की कीमत 34,999 रुपये रह जाएगी।
बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म! BSNL ने भारत में लॉन्च किया 365 दिन की वैधता वाला प्रीपेड प्लान
Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro+ 5G Features
रेडमी के इन दोनों हैंडसेट में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल) रेजॉलूशन सपोर्ट करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लस विक्टस 2 प्रोटेक्शन ऑफर करती है। रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G और रेडमी नोट 15 प्रो 5जी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 के साथ आते हैं।
Redmi Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। रेडमी नोट 15 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400-अल्ट्रा प्रोसेसर है। फोन 8GB रैम के साथ 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज 5जी मॉडल्स के दोनों मॉडल्स में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिए गए हैं। प्रो मॉडल में 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है जबकि रेडमी नोट 15 प्रो+ में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G को पावर देने के लिए 6500mAh बड़ी बैटरी मिलती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 15 प्रो 5G में 6580mAh बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज 5जी में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों मॉडल्स में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट हैं। हैंडसेट को पानी और धूल से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।
