Redmi A7 Pro Launched: रेडमी ने अपनी A-Series का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी ए7 प्रो में 6000mAh बैटरी, ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। रेडमी का यह फोन Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स के बारे में…
Redmi A7 Pro Price
रेडमी ए7 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 129.99 यूरो (करीब 14,100 रुपये) और 149.99 यूरो (करीब 16,300 रुपये) है। डिवाइस को ब्लैक, मिस्ट ब्लू, पाम ग्रीन और सनसेट औरेंज कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Redmi A7 Pro Features
रेडमी ए7 प्रो में 6.9 इंच एचडी+ IPS LCD स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 800 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हैंडसेट में DC डिमिंग, TÜV Rheinland आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन्स और Wet Touch सपोर्ट भी है। डिवाइस में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है।
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 4GB रैम व 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हैंडसेट में ऐंड्रॉयड 16-बेस्ड HyperOS 3 दिया गया है। स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स हैं।
कैमरे की बात करें तो रेडमी ए7 प्रो में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन 6000mAh बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन 3.5mm हेडफोन जैक और एफएम रेडियो के साथ आता है। इस फोन में सिक्यॉरिटी के लिए किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिवाइस का डाइमेंशन 171.56 x 79.47 x 8.15mm और वज़न 208 ग्राम है।
