Realme X और Realme 5 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, होंगे ये बदलाव
Realme 5 Pro, Realme X Update: रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें Realme ब्रांड के स्मार्टफोन्स को मिले अपडेट के बारे में।

Realme 5 Pro, Realme X Update: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने अपने रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्स स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि Realme द्वारा जारी अपडेट दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। सबसे पहले बात रियलमी 5 प्रो को मिले अपडेट के बारे में।
दिसंबर सिक्योरिटी पैच के अलावा Realme 5 Pro को अपडेट के साथ इनकमिंग कॉल के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन, थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए एक्सपेंडेड ऐप क्लोनिंग सपोर्ट और डार्क मोड को तेजी से ऐनेबल करने के लिए नोटिफिकेशन पैनल में एक ऑप्शन को जोड़ा गया है। Realme ब्रांड के इस फोन को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1971EX_11_A.15 है।
भारत में रह रहे रियलमी 5 प्रो यूज़र के लिए अपडेट को जारी किया गया है। साथ ही फ्रंट कैमरा के लिए नाइटस्केप एलगोरिदम को भी अपडेट किया गया है। अब बात Realme X को मिले अपडेट के बारे में। रियलमी एक्स को मिले अपडेट का वर्जन नंबर RMX1901EX_11_A.11 है। अपडेट दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और इंप्रूव सिस्टम स्टेबिलिटी के साथ आ रहा है।
Realme 5 Pro और Realme X को मिला स्टेबल अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है तो ऐसे में सभी यूज़र्स तक अगले कुछ दिनों में अपडेट पहुंच जाएगा। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्स यूज़र चाहें तो आधिकारिक रियलमी अपडेट फोरम पर जाकर भी अपडेट को मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं।