Realme P4 Power launched: रियलमी ने आखिरकार भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च कर दिया है। रियलमी पी4 पावर कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 10001mAh बड़ी बैटरी है। नया रियलमी पी4 पावर मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और कंपनी ने इसे नई ‘TransView’ डिजाइन के साथ पेश किया है। बता दें कि रियलमी को कुछ सप्ताह पहले ही पेरेंट कंपनी Oppo के साथ रीइंटिग्रेट किया गया है और इसका सब-ब्रैंड स्टेटस इसे वापस मिल गया है।
Realme P4 Power Price
रियलमी पी4 पावर के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 30,999 रुपये है। फोन को ट्रांसऔरेंज, ट्रांससिल्वर और ट्रांसब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा ग्राहकों को बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक की छूट भी मिल जाएगी। ग्राहकों को स्पेशल बैटरी वारंटी भी ऑफर की जा रही है। Realme P4 Power की बिक्री 5 फरवरी से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Realme P4 Power Features
Realme P4 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस नए रियलमी फोन में HyperVision AI+ चिपसेट दिया गया है जो ज्यादा स्मूथ मोशन, बेहतर स्पष्टता और विजुअल्स ऑफर करते हैं। फोन में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। हैंडसेट में Netflix के लिए HDR सपोर्ट भी दिया गया है।
7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo Y31d स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व सारे फीचर्स
रियलमी के इस स्मार्टफोन में ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Realme UI 7.0 दिया गया है। कंपनी ने डिवाइस में 3 साल के लिए OS अपडेट और 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया है। रियलमी का कहना है कि P4 Power में एक ‘TransView’ डिजाइन दी गई है और यह डुअल-टोन फिनिश ऑफर करती है। फोन के निचला हिस्सा मैट फिनिश का बना है और ऊपरी हिस्सा ट्रांसलूसेंट लुक ऑफर करता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4 पावर में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 50MP सोनी IMX882 प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिए गए हैं। Realme P4 Power में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है इसमें दी गई 10,000mAh बड़ी बैटरी जो 80W वायर्ड और 27W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
रियलमी पी4 पावर से सिंगल चार्ज में 32.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 932.6 घंटे का स्टैंडबाय, 185.7 घंटे तक का Spotify म्यूजिक प्लेबैक मिलने का वादा किया गया है।
