realme P4 Lite 4G Launched: रियलमी ने भारत में शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को अपना लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Realme P4 Lite 4G कंपनी का नया हैंडसेट है। फोन को 6300mAh बैटरी, 12GB तक वर्चु्ल रैम और Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। जानें नए रियलमी पी4 लाइट 4जी की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…
Realme P4 Lite 4G Price
रियलमी पी4 लाइट 4जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये जबकि 4GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल का दाम 11,999 रुपये है। पहली सेल में दोनों फोन्स को 1000 बैंक ऑफर व 1000 कूपन डिस्काउंट के साथ क्रमशः 7,999 रुपये और 9,999 रुपये की कीमत में लिया जा सकता है। डिवाइस की बिक्री 24 फरवरी से फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
Realme P4 Lite 4G specifications
रियलमी पी4 लाइट 4G में 6.67 इंच (720×1600 पिक्सल) HD+ IPS LCD स्क्रीन है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन 450 निट्स तक टिपिकल ब्राइटनेस ऑफर करती है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में Mali-G57 MP1 GPU है।
रियलमी के इस किफायती फोन में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड realme UI 6.0 के साथ आता है।
फोन को पावर देने के लिए 6300mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग, 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Realme P4 Lite 4G में अपर्चर एफ/2.2, LED फ्लैश और Omnivision OV13B सेंसर के साथ 13MP रियर कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 167.2 x 76.6×7.94mm और वज़न 201 ग्राम है।
रियलमी पी4 लाइट 4जी स्मार्टफोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस (IP54) और मिलिट्री-ग्रेड ड्यरेबिलिटी (MIL-STD 810H) के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
