Realme Note 80 Launched: रियलमी ने चुनिंदा मार्केट्स में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रियलमी नोट 80 लॉन्च कर दिया है। रियलमी के इस किफायती हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट के जरिए इंडोनेशिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में लेने का मौका है। नए Realme Note 80 में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट, 6300mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें रियलमी के इस नए फोन की कीमत व सारी खूबियां…
Realme Note 80 Price
रियलमी नोट 80 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 16,99,000 IDR (करीब 9000 रुपये) है। वहीं टॉप-एंड 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को IDR 19,99,000 (करीब 11,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।
रियलमी के इस हैंडसेट को रियलमी इंडोनेशिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Realme Note 80 को ग्लेशियर ब्लू और स्टॉर्म ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Realme Note 80 Specifications
रियलमी नोट 80 एक डुअल सिम हैंडसेट है। फोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.74 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गई है जो 90 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट, 260 हर्ट्ज़ पिक्सल डेनसिटी, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 563 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन में Panda MN228 प्रोटेक्शन दिया गया है।
रियलमी के इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट और Mali G57 GPU मौजूद है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन में रियर पर अपर्चर एफ/2.0 और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट से 720p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।
Realme Note 80 को पावर देने के लिए 6300mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 167.2×76.6×7.94mm और वज़न करीब 197 ग्राम है।
