Realme Narzo 100 Lite 5G Launched: रियलमी ने मंगलवार को भारत में अपनी Narzo 100 Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी हैंडसेट में 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6000 series और डुअल रियर कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए रियलमी स्मार्टफोन में 128 जीबी तक स्टोरेज और 6.8 इंच बड़ी डिस्पले मिलती है। जानें नए रियलमी स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास…

Realme Narzo 100 Lite 5G Price

रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी के 4 जीबी रैमव 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 14,499 रुपये है। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 16,499 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1500 रुपये तक बैंक ऑफर भी दे रही है।

नई नार्ज़ो सीरीज फोन में अमेज़न और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से 21 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी को फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G Features

रियलमी नार्ज़ो 100 लाइट 5जी एक डुअल सिम हैंडसेट है जो कंपनी के लेटेस्ट Realme UI 7.0 के साथ आता है। फोन ऐंड्रॉयड 16 के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच (720×1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जो 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आती है। टेक कंपनी का दावा है कि फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस (IP64 रेटिंग) के साथ आता है।

रियलमी के इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और सेकेंडरी सेंसर मिलते हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन से 1080 पिक्सल/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Realme Narzo 100 Lite 5G को पावर देने के लिए 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट से 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 70 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 34 घंटे का कॉलिंग टाइम मिलता है। डिवाइस की मोटाई 8.45mm और वज़न 212 ग्राम है।