Realme C33 2023 Launched in india: Realme ने सितंबर 2022 में अपना रियलमी सी33 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस डिवाइस का नया वर्जन पेश कर दिया है। Realme C33 2023 को अब नए रैम व स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। नए रियलमी स्मार्टफोन में 6.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें रियलमी के लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Realme C33 2023 Specifications
रियलमी सी33 2023 में 6.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है और इस पर वॉटरड्रॉप नॉच मिलती है। डिवाइस में ग्रेडियंट बैक पैनल दिया गया है और किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रियलमी के इस फोन में रियर पर दो कैमरा रिंग दिए गए हैं और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C33 2023 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन में Dirac 3.0 साउंड टेक्नोलॉजी मिलती है जो बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
Realme C33 2023 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। पिछले साल 2022 में आए मॉडल को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
रियलमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड Realme UI S एडिशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G VoLTE, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं।
Realme C33 2023 Price in India
रियलमी सी33 2023 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन एक्वा ब्लू, नाइट सी और सैंडी गोल्ड कलर में आता है। स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।