Realme 16 5G launched: रियलमी ने वियतनाम में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। नए रियलमी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 Turbo चिपसेट, 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB तक रैम व 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद हैं। Realme 16 5G में 7000mAh बड़ी बैटरी और डस्ट व वाटर रेटिंग मिलती है।

Realme 16 5G Price

रियलमी 16 5जी स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,490,000 वियतनामी डॉलर (करीब 40,000 रुपये) है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 12,490,000 वियतनामी डॉलर (करीब 44,000 रुपये) है। हैंडसेट को ब्लैक क्लाउड और व्हाइट स्वान कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

200MP कैमरा वाले OPPO Reno15 Pro का नया अवतार देखा? 512GB स्टोरेज वाले इस धांसू फोन पर मिल रहे धाकड़ ऑफर्स

रियलमी ने अभी भारत सहित अन्य बाजारों में इस फोन को उपलब्ध कराने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

Realme 16 5G Specifications

रियलमी 16 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6.57 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,372 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 397ppi पिक्सल डेनसिटी और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। डिस्प्ले 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले में DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन भी है।

Realme 16 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है। फोन में Mali-G57 MC2 GPU है। डिवाइस में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Moto G67, Moto G77 Launch: मोटोरोला ने लॉन्च किए 5200mAh बैटरी और ऐंड्रॉयड 16 वाले नए स्मार्टफोन्स, जानें कीमत व सारे फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर है जो ऑटोफोकस और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का विकल्प मिलता है। डिवाइस का डाइमेंशन 158.30×75.13×8.10mm और वज़न 183 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी के इस फोन में ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और वाई-फाई 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में फेशियल रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिं सेंसर मौजूद है। डिवाइस में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, हॉल सेंसर आदि मिलते हैं।