Realme 16 5G Launched: रियलमी ने भारत में अपना लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme 16 5G कंपनी का नया हैंडसेट है। रियलमी के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है। नए रियलमी 16 5जी फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 7000maAh बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियां दी गई हैं। जानें नए रियलमी फोन की कीमत व खूबियों से जुड़ी सारी डिटेल…
Realme 16 5G Price
रियलमी 16 5जी के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 31,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट व रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। डिवाइस की बिक्री भारत में 5 अप्रैल से शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर के तहत रियलमी के इस स्मार्टफोन को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। ग्राहक डिवाइस पर 6000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं।
Realme 16 5G Specifications
रियलमी का यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। डिवाइस में 4 साल तक सिक्यॉरिटी और तीन ऐंड्रॉयड OS अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। Realme 16 5G में 6.57 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,372 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 3000 हर्ट्ज़ तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 Turbo चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस में 12 जीबी रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हैंडसेट में वैपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग मौजूद है।
Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर मिलते हैं। रियर कैमरे में एक छोटा मिरर है जिसे ‘Selfie Mirror’ नाम दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
रियलमी 16 5जी स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट से सिंगल चार्ज मे 142 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम मिलने का दावा है। डिवाइस का डाइमेंशन 158.30×75.13×8.10mm और वजन 183 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए Realme 16 5G स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और वाई-फाई 6 जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में फेसियल रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं।
