2022 में ऑटोमोबाइल कंपनी दमदार SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। जिसमें देसी और विदेशी कंपनी शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियां अपने पुरानी SUV को अपडेट करके लॉन्च करेगी तो कुछ कंपनियां एकदम नई SUV बाजार में उतारेंगी। जिनमें आपको 7 सीटर ऑप्शन भी मिलेगा। वहीं इन एसयूवी में बेहतरी सेफ्टी फीचर्स के साथ हाईटेक गैजेट्स तो मिलेंगे ही साथ में आपको बेहतरीन माइलेज और कंफर्टेबल जर्नी का आनंद भी मिलेगा। आइए जानते हैं 2022 में लॉन्च होने वाली SUV के बारे में….
2022 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा – मारुति सुजुकी नई विटारा ब्रेजा का अपडेट एडिशन 2022 में लॉन्च होने वाला है। आपको बता दें कंपनी ने BS6 मानक का इंजन लागू होने के बाद कंपनी ने 2020 में इसका नया वर्जन लॉन्च किया था। लेकिन एक बार कंपनी विटारा ब्रेजा का अपडेट एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में नई ब्रेजा में आपको इंटीरियर के साथ एक्सीटीरियर में काफी बदलाव मिलेगा।
जीप कंपास 7 सीटर (मेरिडियन) – 2021 में जीप कंपास ने इस एसयूवी का 5 सीटर वर्जन लॉन्च किया था। जो कि, टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार को टक्कर देती है। वहीं कंपनी जीप कंपास का 7 सीटर वर्जन जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।
Audi Q7 – Audi अपने फेसलिफ्ट मॉडल को एक बार फिर जनवरी 2022 में इसे लॉन्च कर सकती है। कार मेकर ने 2020 की शुरुआत में BS4 स्टैंडर्ड मॉडल को बंद कर दिया था। अब एसयूवी एक बहुत ही बेहतरीन फेसलिफ्ट और एक पेट्रोल ड्राइवट्रेन के साथ BS6 मानक में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रोडक्शन औरंगाबाद में स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) की मैनुफैक्चरिंग में किया जाएगा।
Skoda Kodiaq – स्कोडा अपनी एसयूवी कोडिएक का नया मॉडल लांच करने जा रही है। 2022 कोडिएक के डिजाइन में बदलाव कर इसे आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। स्कोडा की नई अपडेट Skoda Kodiaq 2022 अगले साल जनवरी में लांच होगी। 7 सीटर इस एसयूवी के बोनट, ग्रिल, बम्पर्स, हैडलाइट्स और पीछे की लाइट्स के डिजाइन में बदलाव किया गया है।
Mahindra Scorpio – महिंद्रा XUV700 की सफलता के बाद स्कॉर्पियो का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये एसयूवी साल के मध्य में लॉन्च हो सकती है। जिसमें आपको पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।