Poco C85x 5G Launched: पोको ने भारत में अपनी C-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन मंगलवार (10 मार्च 2026) को लॉन्च कर दिया। नया Poco C85x 5G एक किफायती फोन है और इसे देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। नया पोको हैंडसेट 6300mAh बड़ी बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग और 32MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पोको के इस हैंडसेट में 6.9 इंच बड़ी डिस्प्ले मिलती है। जानें इस सस्ते पोको फोन की कीमत व खूबियों से जुड़ी सारी डिटेल…
Poco C85x 5G Price in India
पोको सी85एक्स 5जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं टॉप-एंड 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
इस किफायती स्मार्टफोन की बिक्री 14 मार्च दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में आता है।
Poco C85x 5G Specifications
पोको सी85एक्स 5जी एक डुअल सिम हैंडसेट है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। फोन में 6.9 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) AdaptiveSync डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़, टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP57 रेटिंग के साथ आता है।
पोको के इस स्मार्टफोन में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलता है। डिवाइस में Mali G57 GPU, 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
पोको सी85एक्स 5जी को पावर देने के लिए 6300mAh बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन से 2 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। बैटरी 15W वायर्ड और 7.5W वायर्ड रिववर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए Poco C85x 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 171.56×79.47×8.15mm और वज़न करीब 210 ग्राम है।
