Xiaomi Mi 6X 25 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, 5.99 इंच की डिस्प्ले के अलावा ये हो सकते हैं फीचर्स
Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2: कुछ दिन पहले ही Xiaomi Mi 6X को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इसके बारे में कई फीचर्स सार्वजनिक हो गए थे।

स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसकी तारीख भी फिक्स हो गई है। कंपनी 25 अप्रैल को Xiaomi Mi 6X या Mi A2 से पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा कंपनी 13 अप्रैल को अपना गेमिंग फोन Xiaomi Black Shark लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी Xiaomi Mi 7 के बारे में इशारा किया था कि इसे इस तिमाही के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल कंपनी ने अपने वीबो सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है। टीजर 25 अप्रैल को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की पुष्टि करता है। टीजर से हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है। Xiaomi Black Shark और Xiaomi Mi 7 के अलावा सिर्फ Xiaomi Mi 6X या Mi A2 ही बचता ही जिसकी पिछले काफी दिन से खबरें आ रही थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। 25 अप्रैल को यह इवेंट चीन में होगा।
कुछ दिन पहले ही Xiaomi Mi 6X को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इसके बारे में कई फीचर्स सार्वजनिक हो गए थे। यह फोन चीन में शियोमी मी 6X के नाम से लॉन्च होगा और भारत जैसे मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह Xiaomi Mi A1 एंड्रॉयड वन हैंडसेट का अपग्रेड होगा। कई पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट में 18:9 डिस्प्ले पैनल और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा किया गया था।
Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 फीचर्स: Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले मिल सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2.2 गीगाहर्ड्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 4GB की रैम मिल सकती है। इसमें इंटरनल मैमोरी 64GB की हो सकती है। इसकी लीक हुई फोटो से पता चलता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इनमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 2,910mAH की बैटरी मिल सकती है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।