चीन को अपने इस स्मार्टफोन पर बहुत गर्व है, वजह हैरान करने वाली है
इस वक्त चीन को अपने यहां बने हुवाई (Huawei) के फोन पर बड़ा गर्व हो रहा है। इसकी वजह यह है कि अनजाने में ही यह प्रूव को गया है कि Huawei का फोन बुलेटप्रूफ है।

इस वक्त चीन को अपने यहां बने हुवाई (Huawei) के फोन पर बड़ा गर्व हो रहा है। इसकी वजह यह है कि अनजाने में ही यह प्रूव को गया है कि Huawei का फोन बुलेटप्रूफ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले महीने साउथ अफ्रीका में एक डकैती हुई थी। उसमें साउथ अफ्रीका के एक बिजनेसमैन को बेहद पास से गोली मारी गई थी। लेकिन वह गोली उसके सीने को पार करने की जगह वापस मुड़ गई। दरअसल, उस शख्स ने अपनी जैकेट की ऊपर वाली जेब में फोन रखा हुआ था। तब से ही हुवाई को बुलेट प्रूफ माना जाने लगा है। उस शख्स की जेब में जो फोन था वह Huawei P8 Lite था। मजेदार बात यह है फोन की बॉडी मेटल की नहीं बल्कि प्लास्टिक की ही बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर यह खबर चीन की एक वेबसाइट Shanghaiist.com द्वारा सबसे पहले दिखाई गई थी। इसके बाद सभी मीडिया ने इसको कवर किया। न्यूज एजेंसी Xinhua ने चीन में बने समान की तारीफ करते हुए लिखा था, ‘हो सकता है यह सिर्फ संयोग या जादुई प्रकरण हो लेकिन यह भी सच है कि दुनियाभर के बाजार में ‘मेड इन चाईना’ प्रोडक्ट्स को सराहा जाता है।’ आगे लिखा गया, ‘उस फोन की बॉडी प्लास्टिक की थी। तब भी वह बुलेट को रोकने में कामयाब रहा।’
इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। एक ने लिखा, ‘तो क्या हुआ, Samsung Galaxy Note 7 आजकल एक ग्रेनेड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।’ दरअसल, Samsung’s Galaxy Note में आजकल कुछ दिक्कतों की वजह से फोन के फटने और जल उठने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कई लोग इसे Huawei कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेर्जी भी बता रहे हैं।