Oppo Reno 15Pro Mini Cystal Pink Launched: ओप्पो ने भारत में अपने रेनो15 प्रो मिनी को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 15Pro Mini को कंपनी ने एक ऑल-न्यू क्रिस्टल पिंक कलर वेरियंट में पेश किया है। बता दें कि जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ओप्पो के इस हैंडसेट को लॉन्च के समय कोका ब्राउन और ग्लेसियर व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया था।
OPPO Reno15 Pro Mini Crystal Pink Price
ओप्पो रेनो15 प्रो के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 64,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। डिवाइस की बिक्री अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ओप्पो ई-स्टोर और बड़े रिटेल आउटलेट् पर 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
मोटोरोला ने लॉन्च किए 5200mAh बैटरी और ऐंड्रॉयड 16 वाले नए स्मार्टफोन्स, जानें कीमत व सारे फीचर्स
लॉन्च ऑफर की बात करे तो यूपीआई और चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के जरिए फोन लेने पर 10 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी। फोन को ज़ीरो डाउन पेमेंट के साथ 15 महीने तक की EMI पर लिया जा सकता है।
OPPO Reno15 Pro mini specifications
ओप्पो रेनो15 प्रो मिनी में 6.32 इंच (2640 × 1216 पिक्सल) 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट और 3600 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन OPPO Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन ऑफर करती है।
9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले Redmi Turbo 5 Max से उठा पर्दा, जानें कीमत व सारे फीचर्स
Oppo के इस स्मार्टफोन में 3.25 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 8450 4nm प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 12GB रैम क साथ 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है।
OPPO Reno15 Pro मिनी स्मार्टफोन में OIS और अपर्चर एफ/1.8 के साथ 200MP प्राइमरी रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह स्मार्टफोन 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 6200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ओप्पो रेनो15 प्रो मिनी के इस नए वेरियंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिए गए हैं। फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 151.21×72.42×7.99mm और वज़न करीब 188 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
