Oppo K14x 5G vs Realme Narzo 90x 5G vs Redmi 15 5G: ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन ओप्पो के14एक्स 5जी लॉन्च किया था। ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। Oppo K14x 5G को बाजार में पहले से मौजूद Realme Narzo 90x 5G और Redmi 15 5G से टक्कर मिलेगी। रियलमी, रेडमी और ओप्पो के इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हम आपको बता रहे हैं ओप्पो, रियलमी और रेडमी के इन तीनों बजट 5जी फोन्स में कौन है ज्यादा बेहतर? चलिए करते हैं इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तुलना…

Oppo K14x 5G vs Realme Narzo 90x 5G vs Redmi 15 5G: डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है और डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है।

Realme Narzo 90x 5G: रियलमी नार्ज़ो 90एक्स 5जी में 6.80 इंच एचडी+LCD डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है और IP65 रेटिंग ऑफर करता है।

Redmi 15 5G: रेडमी 15 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 288 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट व 850 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ आता है। डिवाइस में दो साल के ओएस अपग्रेड और चार साल के सिक्यॉरिटी अपडेट का वादा है।

Oppo K14x 5G vs Realme Narzo 90x 5G vs Redmi 15 5G: बैटरी और प्रोसेसर

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी को पावर देने के लिए 6500mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme Narzo 90x 5G: रियलमी के इस फोन को पावर देने के लिए 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रियलमी नार्ज़ो 90एक्स 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

Redmi 15 5G: रेडमी के इस स्मार्टफोन में 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी 15 5G स्मार्टफोन में 8GB तक रैम व 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।

Oppo K14x 5G vs Realme Narzo 90x 5G vs Redmi 15 5G: कैमरा

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

Realme Narzo 90x 5G: रियलमी नार्ज़ो 90एक्स 5जी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

Redmi 15 5G: रेडमी 15 5G में 50 मेगापिक्सल AI-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Oppo K14x 5G vs Realme Narzo 90x 5G vs Redmi 15 5G: कीमत

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। डिवाइस की बिक्री फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर 16 फरवरी से शुरू होगी। हैंडसेट को आइसी ब्लू और प्रिज्म वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

Realme Narzo 90x 5G: रियलमी नार्ज़ो 90एक्स 5जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 15,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को नाइट्रो ब्लू, फ्लैश ब्लू और नए मरून रेड कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi 15 5G: रेडमी 15 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 14,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है। हैंडसेट को फ्रॉस्टेड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सैंडी पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

कौन सा फोन खरीदना है बेस्ट?

अगर आप बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाला फोन चाहते हैं तो ओप्पो के14एक्स 5जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग है तो Realme Narzo 90x 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं फुलएचडी+ डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन, रिवर्स चार्जिंग और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स की तलाश कर रहे यूजर्स Redmi 15 5G फोन खरीद सकते हैं।