Oppo K14x 5G Launched: ओप्पो ने भारत में वादे के मुताबिक अपनी नई K14 Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo K14x 5G कंपनी का लेटेस्ट फोन है और इसमें 6500mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओप्पो के14एक्स में 50MP रियर कैमरा, 128GB स्टोरेज और 6GB रैम ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर मिलेगा। आपको बताते हैं नए ओप्पो फोन की कीमत व फीचर्स की हर डिटेल…

Oppo K14x 5G Price

ओप्पो के14एक्स के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि टॉप-एंड 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

नए स्मार्टफोन की बिक्री 16 फरवरी से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। फोन को आइसी ब्लू और प्रिज्म वॉयलेट कलर में लॉन्च किया गया है।

Oppo K14x 5G Specifications

ओप्पो के14एक्स 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है। हैंडसेट मे 6.75 इंच HD+ (720×1,570 pixels) LCD स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन 120 हर्टज़ तक रिफ्रेश रेट, 1125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। स्क्रीन की पिक्सल डेन्सिटी 256पीपीआई है। कंपनी का दावा है कि डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। हैंडसेट में 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

Oppo K14x 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। डिवाइस में 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 6500mAh बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के14एक्स 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरे से 60fps पर 1080 तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

ओप्पो के इस हैंडसेट में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सीलेरोमीटर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 166.6×78.5×8.6mm और वज़न 212 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाले सस्ते स्मार्टफोन से उठा पर्दा, इसमें है 5000mAh बैटरी, जानें खूबियां

यह भी पढ़ें: टेक की दुनिया में नया ट्रेंड ‘Vibe Coding’, सुंदर पिचई से जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू तक, जानें टॉप CEOs इसे क्यों मान रहे हैं भविष्य